LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

PATNA NEWS –मुकेश सहनी ने नन्हें पांडेय के गाने के वीडियो को किया रिलीज, गाने को बताया शानदार, टीम को दी शुभकामना

PATNA NEWS – बिहार के पूर्व मंत्री व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आज सिंगर नन्हें पांडेय के गीत को लांच किया। इस दौरान उन्होंने गाने से जुड़ी पूरी टीम को बधाई दी।

 PATNA NEWS –मुकेश सहनी ने नन्हें पांडेय के गाने के वीडियो क

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आज पटना में नन्हे पांडेय कृत "एहसास" गाने का भव्य लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने गाने के गायक, संगीतकार और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और इस प्रयास को सराहा।

गाने के लॉन्च के दौरान मुकेश सहनी ने कहा, "संगीत एक ऐसा माध्यम है जो समाज को जोड़ता है और भावनाओं को व्यक्त करने का अनूठा जरिया है। ‘एहसास’ जैसा गीत निश्चित रूप से श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बनाएगा। इस तरह के प्रयास नए कलाकारों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणादायक हैं।"

गाने के लेखक और निर्माता नन्हे पांडेय ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "यह गाना सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं और रिश्तों की गहराई को समझने का एक प्रयास है। यह गाना श्रोताओं को उनकी भावनाओं से जोड़ने का काम करेगा। मैं पूरी टीम का आभारी हूं, जिन्होंने इस सपने को साकार करने में सहयोग दिया।"

इस गाने के गायक पुनीत देव हैं, जिन्होंने अपनी भावपूर्ण आवाज से इस गीत को जीवन दिया है। संगीतकार कुमार बब्लू ने अपने अनूठे संगीत से इसे और खास बनाया है। डिजिटल प्रचार की जिम्मेदारी पीआरओ रंजन ने निभाई है, जबकि गाने का प्रोडक्शन के एन मल्टीमीडिया ने किया है।

NSIT
Nsmch

लॉन्च इवेंट में संगीत प्रेमियों, मीडिया और गणमान्य अतिथियों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। गाने का पहला प्रदर्शन करते हुए सभी ने इसे सराहा और इस प्रयास को सफल बनाने की कामना की। "एहसास" जल्द ही विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा, जहां इसे सुनने के लिए संगीत प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।