LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव ने जिम में किया गंदा काम ! बॉलीवुड हसीना संग पार की अश्लीलता की सारी हदें.... देखिए वायरल वीडियो

अश्लीलता से लबरेज ऐसा ही एक वीडियो अब खेसारी लाल यादव का वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलीवुड हसीना आकांक्षा संग जिम में अश्लीलता की सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं. जिम में वर्कआउट का खेसारी लाल यादव वायरल वीडियो सोशल मिडिया पर उन्हें आलोचनाओं के घेर

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav/Bhojpuri viral video- फोटो : Social Media

khesari Lal Yadav : भोजपुरी फिल्मों का मौजूदा दौर मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसने के लिए बदनाम है. अश्लीलता से लबरेज ऐसा ही एक वीडियो अब खेसारी लाल यादव का वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलीवुड हसीना आकांक्षा संग जिम में अश्लीलता की सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं. जिम में वर्कआउट का खेसारी लाल यादव वायरल वीडियो सोशल मिडिया पर उन्हें आलोचनाओं के घेरे में लाए हुए है. आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव के साथ वर्कआउट करता हुआ जो वीडियो शेयर किया है, उस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. यूजर इसे अश्लील बताते दिख रहे हैं. 

वीडियो में खेसारी लाल यादव पुल अप करते दिख रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में ‘लटक जाइबा’ नाम का इन्हीं पर फिल्माया एक गाना बज रहा है. इस दौरान आकांक्षा पुरी भी खेसारी लाल यादव के साथ पुल करती है. खेसारी लाल यादव के जांघों के पास अपने दोनों पैर फंसाकर आकांक्षा पुरी पुल अप करती है जो काफी अश्लील प्रतीत होता है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों की जमकर क्लास ली है. एक यूजर अपने गुस्से का इजहार करते हुए लिखता है कि खेसारी लाल यादव ने जिम में  गंदा काम किया है. 

Diarch GO

आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव के साथ वर्कआउट करता हुआ वीडियो 14 नवंबर को शेयर किया था. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. आकांक्षा ने वर्कआउट वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारे स्टाइल का लटक जाईब।" वीडियो में दोनों जिस तरह से वर्कआउट करते दिख रहे हैं वह सबको हैरान कर देता है. वीडियो पर एक  यूजर ने कहा, "भोजपुरी फिल्मों को गंदा करने का काम इन जैसे कलाकारों ने ही किया है. शर्म करो." एक यूजर ने कहा, "ये तो हद पार हो गई."

हालांकि इस वीडियो पर मचे बवाल के बाद आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि उन्हें यह वीडियो पसंद नहीं आया. बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का विवाद काजल राघवानी को लेकर सामने आया था. एक्ट्रेस ने उनपर कई आरोप लगाए हैं. खेसारी लाल यादव शादीशुदा होते हुए भी काजल राघवानी और अक्षरा सिंह के साथ धोखे से रिश्ते में आए थे, ये आरोप एक्टर पर खुद दोनों भोजुपरी हीरोइनों ने लगाया है.  

NSIT
Nsmch