LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

भूल भूलैया 3 का सक्सेस सेलिब्रेट करने पटना पहुंचे कार्तिक आर्यन, सड़क किनारे खड़े होकर लिया लिट्टी चोखा का स्वाद, हो गया ट्रैफिक जाम

 भूल भूलैया 3 का सक्सेस सेलिब्रेट करने पटना पहुंचे कार्तिक आ
पटना पहुंचे कार्तिक आर्यन- फोटो : NEWS4NATION

PATNA - एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 3 वर्ल्डवाइड तीन सौ करोड़ की कमाई कर चुकी है। अपनी फिल्म की कामयाबी को सेलिब्रेट करने कार्तिक मंगलवार को पटना में मौजूद थे। जहां उन्होंने  भूलभूलैया के साथ आनेवाली फिल्मों के साथ पटना में सड़क किनारे खड़े होकर लिट्टी चोखा भी खाया। इस दौरान कार्तिक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सड़क पर जुट गई।

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कॉनप्लेक्स में पहुंचे कार्तिक ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत मे बताया कि भूल भूलैया 2 में रूह बाबा को इंट्रोड्यूस किया गया था। जो अब ब्रांड बन चुका है। जब भूल भूलैया 2 कामयाब हुई तो उस समय हमलोगों के पास एक आइडिया था। जिसके बाद फिल्म पर काम शुरू हुआ। हालांकि भूल भूलैया 4 को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इसको लेकर कोई कहानी नहीं है, कहानी मिलने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

Diarch GO

अभी कोई फिल्म नहीं

इस साल दो सुपरहिट फिल्म देने के बाद कार्तिक अब आराम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रमोशन में बहुत व्यस्त रहा। जिसके बाद अब कुछ समय के लिए आराम करने के बाद नई फिल्म के लिए काम शुरू करूंगा। 

पटना में लिया लिट्टी चोखा का स्वाद

कार्तिक ने बताया कि वह हर तरह का किरदार निभाना चाहते हैं। जिसमें बिहारी किरदार भी शामिल है। लेकिन, अभी तक कोई ऐसी स्क्रिप्ट उनके पास नहीं आई है। अगर ऐसी स्क्रिप्ट मिलेगी तो जरुर करना चाहूंगा। इस दौरान कार्तिक ने पटना के अनिसाबाद स्थित सड़क किनारे खड़े होकर लिट्टी चोखा का स्वाद भी लिया और टेस्ट की जमकर तारीफ भी की। कार्तिक को यूं सड़क पर लिट्टी खाते देख वहां ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। फैंस सेल्फी लेने के लिए बैचेन नजर आए। 

NSIT
Nsmch

पवन सिंह के गाने के मुरीद

न्यूज4नेशन के साथ बातचीत में कार्तिक ने बताया कि उन्होंने पवन सिंह का गाना सुना है। बहुत अच्छा गाते हैं। जल्द ही उनके साथ काम करूंगा।