LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Entertainment: करिया मर्द गोर मेहरारू,चंद्रकांता और पराया आप की शूटिंग शुरू, सुपर स्टार यश कुमार की बड़ी फिल्मों में दिखेगा मनोरंजन और इमोशन्स का बेहतरीन संगम

यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले तीन बड़ी फिल्मों—"चंद्रकांता", "करिया मर्द गोर मेहरारू" और "पराया आप" — की शूटिंग जोर-शोर से इन दिनों गुजरात में चल रही है। इन फिल्मों में यश कुमार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि इस फिल्म का निर्माण वे निधि मिश

Entertainment
करिया मर्द गोर मेहरारू- फोटो : reporter

Entertainment: करिया मर्द गोर मेहरारू" एक मनोरंजक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें यश कुमार के साथ सपना चौहान, अनीता रावत, अमित शुक्ला, शाहिद संस, विमलेश कुमार सिंह, प्रिया शुक्ला, प्रिया राय, राधे मिश्रा, संजीव मिश्रा, नीतू यादव और महेश आचार्य जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के साथ सामाजिक संदेश भी देगी।  

 यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले तीन बड़ी फिल्मों—"चंद्रकांता", "करिया मर्द गोर मेहरारू" और "पराया आप" — की शूटिंग जोर-शोर से इन दिनों गुजरात में चल रही है। इन फिल्मों में यश कुमार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि इस फिल्म का निर्माण वे निधि मिश्रा के साथ मिलकर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन और इमोशन्स का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।  

बात अगर करें यश कुमार की "चंद्रकांता" की तो, इस फिल्म में उनके साथ सपना चौहान, तृषा कर मधु, प्रीति मौर्या, अमित शुक्ला, और अनीता रावत जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक अद्भुत प्रेम कहानी और रहस्यमय घटनाओं पर आधारित है। रुस्तम अली चिश्ती के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कैमरे की जिम्मेदारी जहांगीर सैयद ने संभाली है।  

यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही तीसरी फिल्म  "पराया आप" है। यह एक ऐसी भावनात्मक कहानी है, जो दर्शकों को रुलाने और उनकी आत्मा को छूने का वादा करती है। फिल्म में यश कुमार के साथ शिविका दीवान, गरिमा दीक्षित, शिवम तिवारी, संजीव मिश्रा, शाहिद संस, और राधे मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं।  

NSIT
Nsmch

इन तीनों फिल्मों का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा ने किया है। निर्देशन की कमान रुस्तम अली चिश्ती ने संभाली है, जबकि कैमरे के पीछे जहांगीर सैयद ने शानदार काम किया है। उत्तर प्रदेश की खूबसूरत लोकेशन पर चल रही इन फिल्मों की शूटिंग पूरी होने के बाद जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।  

इन फिल्मों को लेकर यश कुमार ने कहा कि ये तीनों फिल्में भोजपुरी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। हमने इन फिल्मों में कहानी, निर्देशन, और कलाकारों के चयन पर विशेष ध्यान दिया है। दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ-साथ एक सामाजिक संदेश भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि चंद्रकांता रहस्यमय प्रेम कहानी है, जो दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाएगी। करिया मर्द गोर मेहरारू में हास्य और पारिवारिक मूल्यों का अनोखा संगम है, जबकि पराया आप अब तक की सबसे इमोशनल फिल्म है, जो दर्शकों को रुलाने और सोचने पर मजबूर करेगी। हम चाहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा केवल एंटरटेनमेंट तक सीमित न रहे, बल्कि यह दर्शकों को प्रेरणा और नई दृष्टि भी दे।

यश कुमार और उनकी टीम के मुताबिक, ये फिल्में न केवल भोजपुरी सिनेमा के स्तर को ऊंचा करेंगी, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाएंगी। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच इन प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साह चरम पर है।