LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पावर स्टार पवन सिंह से बीजेपी की खत्म हुई नाराजगी, जन्मदिन की पार्टी में कई नेता हुए शामिल, घर वापसी की तेज हुई चर्चा

लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाने के कारण निष्कासित पावर स्टार पवन सिंह की पार्टी में वापसी की संभावना बढ़ गई है। हाल में ही पवन सिंह की जन्मदिन पार्टी में भाजपा के कई नेता शामिल हुए और उन्हे पगड़ी पहनायी। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है।

पावर स्टार पवन सिंह से बीजेपी की खत्म हुई नाराजगी, जन्मदिन क

N4N DESK - लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ जाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़नेवाले भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार भाजपा में वापसी कर सकते हैं। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा, जब लखनऊ में रविवार को उनका जन्मदिन मनाया गया। बड़े स्तर पर हुए कार्यक्रम में भाजपा के डिप्टी सीएम से लेकर कई सांसद और विधायक शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में पवन सिंह के अच्छे दोस्त रहे सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी मुलाकात कर बधाई दी। वहीं कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पवन को सपा के झंडे से मेल खाते रंग की पगड़ी पहनाई। उन्हें अपना भतीजा और बेटे समान बताया। इसको लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं सरकार की ओर से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बधाई देता हूं।

भाजपा से बागी होकर लड़ा था चुनाव

लोकसभा चुनाव में 2 मार्च, 2024 को बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। 24 घंटे के अंदर ही पवन ने ऐलान कर दिया कि वो यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने टिकट वापस कर दिया।

उन्होंने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसमें उनके सामने रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा थे। जिन्हें पवन सिंह के कारण चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एनडीए के खिलाफ जाने को लेकर बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अभी तक बीजेपी में उनकी वापसी नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch