LATEST NEWS

  • Patna Fire News
  • Patna Fire News: पटना में सुबह-सुबह आग से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों में हड़कंप

  • Bihar Panchayat
  • Bihar News: बिहार पंचायत में रिश्तेदार की एंजेंसी के जरिए सामान की सप्लाई, सरकारी राशि पर उठे सवाल

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

Bihar News: मुन्नी बदनाम हुई पर मलाइका अरोड़ा ने जमकर लगाए ठुमके,जहानाबाद में बिखेरा जलवा

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का जहानाबाद दौरा बेहद यादगार रहा। एक स्थानीय ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंची मलाइका को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

BIHAR NEWS
मलाइका अरोड़ा ने जहानाबाद में बिखेरा जलवा- फोटो : social Media

Bihar News: बॉलीवुड की चकाचक अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को बिहार के जहानाबाद में अपने जलवे बिखेरे। एक ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंची मलाइका को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया।

जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित शोरूम में मलाइका के आगमन से पहले ही प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और अभिनेत्री की सुरक्षा के लिए कई बाउंसर भी मौजूद थे।

मंच पर पहुंचकर मलाइका ने अपने फैंस का अभिवादन किया और लोकप्रिय गीत "मुन्नी बदनाम हुई" पर डांस किया। उनके डांस मूव्स देखकर दर्शक झूम उठे। मलाइका ने कहा, "बिहार के लोगों का प्यार मुझे हमेशा मिलता रहा है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

मलाइका के आगमन से जहानाबाद में उत्सव जैसा माहौल था। लोगों ने उनके स्वागत में जमकर नारे लगाए। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

NSIT
Nsmch