LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Bihar News: सोनपुर में थियेटर शुरू होने से मेला हुआ गुलजार! लोगों ने रात भर काजल को करीब से और पायल को देखा पास से .... नेहा का दिखा नूर

प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद थियेटर के दीवाने युवाओं की भीड़ सोनपुर मेले में जुटने लगी है. थियेटरों के आगे टिकट लेने वालों की लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई.

Bihar News
मेला हुआ गुलजार! - फोटो : Hiresh Kumar

Bihar News: सोनपुर मेला उद्घाटन के के बाद थियेटर नहीं चलने से व्यवसाइयों के साथ लोगों में भी मायूशी थी. अब गतिरोध खत्म हो गया है.  थियेटर का शो शुरू होने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थियेटर के कद्रदानों की भीड़ टिकट काउंटर पर उमड़ पड़ी.जिला प्रशासन ने थियेटर के प्रदर्शन के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है. कुछ शर्तों पर प्रशासन ने थियेटर चलाने की अनुमति दी है. अब लोग काजल को करीब से और पायल को पास से देख सकते हैं.

Diarch GO

 प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद थियेटर के दीवाने युवाओं की भीड़ मेले में जुटने लगी. थियेटरों के आगे टिकट लेने वालों की लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई.

NSIT
Nsmch

वहीं  मेला क्षेत्र में दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदार, खासकर खोमचा लगाने वाले काफी खुश नजर आए. रात में जब मेला के स्टॉल बंद हो जाते हैं तब इन छोटे दुकानदारों की दुकानदारी चमक उठती है. मेले में थिएटरों को लाइसेंस मिलने के बाद रौनक और बढ़ गई है. छह प्रमुख थिएटर, आधुनिक संगीत और रोशनी से सजे हुए, दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं. लड़कियों का ठुमका  देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है. थियेटर चलने से मेले में आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.