LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

CCL 2025: कप्तान मनोज तिवारी और निरहुआ, मेंटोर रवि किशन, पवन सिंह व खेसारीलाल यादव के नेतृत्व में भोजपुरी दबंग की टीम ने शुरू की CCL 2025 की तैयारी

CCL 2025: भोजपुरी दबंग की टीम ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की तैयारी शुरु कर दी है। टीम के कप्तान मनोज तिवारी और निरहुआ हैं तो वहीं टीम के मेंटोर रवि किशन, पवन सिंह व खेसारीलाल यादव हैं।

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2025- फोटो : Reporter

CCL 2025: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की धड़कन, भोजपुरी दबंग्स ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) 2025 के खिताब को अपने नाम करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। टीम ने दिल्ली के गुरुग्राम स्थित स्पोर्ट्सक्यूब में अपने अभ्यास सत्र की शुरुआत कर दी है। कप्तान मनोज तिवारी,  उपकप्तान दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ के नेतृत्व में टीम जोश और जज्बे से भरी हुई है, जिसमें रवि किशन , पवन सिंह और खेसारीलाल यादव भी शामिल हैं। इस बार भोजपुरी दबंग्स हर मुकाबले में विपक्षी टीमों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

भोजपुरी दबंग्स की टीम विगत 15 दिनों से नेट प्रैक्टिस और फिटनेस ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के प्रशिक्षण सत्र में खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कौशल को निखारने का काम किया है। कप्तान मनोज तिवारी ने अभ्यास सत्र के दौरान कहा, "इस बार का लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, और इसके लिए हम सभी खिलाड़ी 100% योगदान देने को तैयार हैं।" उपकप्तान निरहुआ ने भी अपनी तैयारी का जिक्र करते हुए कहा, "हमारा ध्यान आक्रामक खेल और टीम वर्क पर है। जीत का स्वाद चखने के लिए हम सब पूरी मेहनत कर रहे हैं।"

NSIT
Nsmch

टीम के इस अभ्यास सत्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे जैसे रवि किशन, पवन सिंह, और खेसारीलाल यादव ने भी नेट पर अभ्यास किया। इन सितारों ने कहा कि इस बार भोजपुरी दबंग्स को ट्रॉफी लेकर ही लौटना है। टीम के अन्य सदस्य जैसे खिलाड़ी सह मैनेजर विकास सिंह वीरप्पन, कोचिंग स्टाफ और फिटनेस एक्सपर्ट्स भी अपनी भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सभी खिलाड़ी मैच प्रैक्टिस के साथ-साथ व्यक्तिगत फिटनेस पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं।

भोजपुरी दबंग्स के प्रमुख प्रायोजक भारतरिज़िन प्रा. लिमिटेड के सुशील शर्मा, सुशील मलिक, राहुल मिश्रा, और कनिष्क शील ने भी टीम की तैयारियों को देखकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, "भोजपुरी दबंग्स की इस मेहनत और प्रतिबद्धता को देखकर हमें पूरा विश्वास है कि टीम इस बार ट्रॉफी अपने नाम करेगी।"

भोजपुरी दबंग्स ने पिछले सीजनों में कुछ यादगार प्रदर्शन किए हैं, लेकिन ट्रॉफी जीतने का सपना अभी अधूरा है। इस बार टीम ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए नई रणनीतियों को अपनाया है। हर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। टीम की तैयारी को देखते हुए फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। वैसे भोजपुरी दबंग्स के लिए यह सीजन किसी चुनौती से कम नहीं है। हर मैच में जीत हासिल करने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टीम का ध्यान आक्रामक खेल, टीम वर्क, और मानसिक दृढ़ता पर है। अब देखना यह है कि क्या यह मेहनत और जुनून उन्हें CCL 2025 की ट्रॉफी जीतने में सफल बनाता है या नहीं। फैंस की उम्मीदें और टीम का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है।

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट