LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bhojpuri Cinema : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह फिर बंधेंगे शादी के बंधन में ! चांदनी सिंह से शादी की खबरों पर हुआ बड़ा खुलासा

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह के लिए फिर से शहनाई बजेगी तो किसके साथ. क्या वह चांदनी सिंह होंगी या फिर ज्योति सिंह से तलाक का मामला चलने तक पवन सिंह का नया रिश्ता नहीं बनेगा. तमाम अफवाहों और अटकलों पर अब चांदनी सिंह ने बड़ा जवाब जारी किया है.

Chandni Singh Bhojpuri cinema
Chandni Singh Bhojpuri cinema- फोटो : news4nation

Bhojpuri Cinema : भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों पावर स्टार पवन सिंह और चर्चित अभिनेत्री चांदनी सिंह की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।  सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी इन दोनों सितारों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं। इन अफवाहों के बीच चांदनी सिंह के पीआरओ शशिकांत सिंह  और रंजन सिन्हा ने इस मामले में एक बड़ा बयान जारी किया है। 

शशिकांत सिंह  और रंजन सिन्हा ने कहा, चांदनी सिंह का पूरा ध्यान इस समय अपने करियर पर है। वह अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।" पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की खबर पूरी तरह से गलत है। 

उन्होंने  इस बात पर भी जोर दिया कि पवन सिंह का  ज्योति सिंह से तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में इस तरह की अफवाहें न सिर्फ झूठी हैं, बल्कि पवन सिंह और चांदनी सिंह दोनों के लिए असहज स्थिति पैदा करती हैं। 

दरअसल, हाल ही में चांदनी सिंह ने पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया था। पार्टी में वह सूट पहनकर आईं थीं और उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। इस दौरान वह पवन सिंह के परिवार से भी घुल-मिल गई थीं। इसी के बाद  सोशल मीडिया और यूट्यूब के कुछ पत्रकारों ने इन बातों को शादी की अफवाहों से जोड़ दिया। 

NSIT
Nsmch

शादी की होगी सार्वजनिक घोषणा 

पीआरओ ने साफ किया कि चांदनी सिंह जब भी शादी करेंगी, तो वह इसे सार्वजनिक रूप से घोषित करेंगी। उन्होंने कहा, "जब चांदनी सिंह की शादी होगी, तो पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। फिलहाल इस तरह की अफवाहों को विराम देने की जरूरत है।"


बदनाम करने की साजिश

उन्होंने इसे पवन सिंह और चांदनी सिंह को बदनाम करने की साजिश करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब के पत्रकारों से अपील की कि वे बिना पुष्टि किए ऐसी खबरें न फैलाएं, क्योंकि यह कलाकारों की निजी और पेशेवर जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।