LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Allu Arjun in patna - पटना में 'पुष्पा' अल्लू अर्जुन का आना हुआ कंफर्म, इस तारीख को गांधी मैदान में फैंस के बीच होंगे सुपर स्टार, नोट कर लें समय

Allu Arjun in patna - साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन का पटना दौरा कंफर्म हो गया है। पुष्पा 2 के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन आगामी 17 नंवबर को पटना आएंगे। जहां गांधी मैदान में फिल्म को लेकर एक इंवेंट होगा। हालांकि रश्मिका का आना निश्चित नहीं हुआ है।

Allu Arjun in patna - पटना में 'पुष्पा' अल्लू अर्जुन का आना
पटना में अल्लू अर्जुन का आना हुआ निश्चित।- फोटो : NEWS4NATION

PATNA –  दो दिन पहले पुष्पा 2 के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन के पटना आने की खबर सामने आई थी। हालांकि उनका आना कंफर्म नहीं हुआ था। लेकिन अब यह निश्चित हो गया है कि अल्लू अर्जुन पटना आएंगे। उनके आने की तारीख, जगह और समय भी तय हो गई है। पटना में अल्लू अर्जुन के फैंस उनसे मिल सकेंगे।  हालांकि अभी तक पुष्पा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना का पटना आना निश्चित नहीं हुआ है।

17 तारीख को गांधी मैदान में होगा मेगा इंवेट

अल्लू अर्जुन आगामी 17 नवंबर को पटना आएंगे। जहां गांधी मैंदान में एक मेगा इवेंट का आयोजन होने की बात कही जा रही है। यह इंवेंट शाम छह बजे से शुरू होगा। इस दौरान अल्लू अर्जुन दो घंटे के लिए अपने फैंस के बीच मौजूद रहेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि मौर्या होटल में उनके ठहरने की संभावना है। इस दौरान अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार भी मौजूद रहेंगे। वहीं अल्लू अर्जुन के आने से पहले उनका खास  वैनिटी वैन भी पटना आएगा।

Diarch GO

बता दें कि पुष्पा 2 के मेकर्स ने पटना सहित छह शहरों में फिल्म के प्रमोशन की तैयारी की है। जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, चेन्नई, बेंग्लुरु शामिल हैं। पुष्पा 2 आगामी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि पुष्पा 2 अबतक की सबसे ओपनिंग लेने वाली फिल्म हो सकती है। मेकर्स भी इसकी रिलीज को लेकर पूरी तैयारी कर चुके हैं। 

बता दें कि इससे पहले साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा भी अपनी  फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए पटना आए थे।

NSIT
Nsmch