LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

Nitish Kumar Son Nishant: सियासत में किस्मत आजमाएंगे सीएम नीतीश के बेटे निशांत! जानिए क्या है तैयारी, पिता का काम गिनाकर जदयू के लिए की बड़ी अपील

बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू को फिर से सत्ता में वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहारवासियों से बड़ी अपील की है. उन्होंने नीतीश कुमार के कामों की सराहना करते हुए शुक्रवार को बड़ा बयान दिया.

Nitish Kumar Son Nishant
Nitish Kumar Son Nishant- फोटो : news4nation

Nitish Kumar Son Nishant: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने शुक्रवार को सियासत में आने और अगले विधानसभा चुनाव में जदयू को लेकर बड़ा बयान दिया. पिता नीतीश कुमार के साथ बख्तियारपुर पहुंचे निशांत ने आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू की जीत सुनिश्चित करने की बड़ी अपील की. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने बिहार की बेहतरी के लिए बहुत ही अच्छा काम किया है. इसलिए सूबे की जनता से एक बार फिर जेडीयू को सत्ता देने की गुजारिश की.

अपने दादा स्वतंत्रता सेनानी राम लखन सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में निशांत ने ये बातें कहीं. उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए हो रहे कामों को जमकर सराहा और अगले चुनाव के लिए फिर से जदयू को सत्ता में लाने का बिहार वासियों से अनुरोध किया. 

Diarch GO

निशांत को लेकर लम्बे अरसे से यह चर्चा भी जोरों पर है कि वे सियासत में आ सकते हैं. इसे लेकर भी जब संवाददाताओं ने उनसे सवाल किया तो अपने चिर-परिचित अंदाज में निशांत ने चुप्पी साध ली. उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि पिता की सियासी विरासत को सँभालने के लिए वे राजनीति में आएंगे या नहीं. साथ ही इस बार के विधानसभा चुनाव में जदयू की जीत की रणनीतियों को तय करने में उनकी क्या भूमिका होगी. ऐसे किसी सवाल का उन्होंने खुलासा नहीं किया. 


NSIT
Nsmch

नीतीश की मौजूदगी में बयान 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमारन ने पटना जिले के बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों स्व० डुमर सिंह जी (प्रतिमा स्थल श्री गणेश उच्च विद्यालय परिसर, बख्तियारपुर), शहीद नाथुन सिंह यादव जी (प्रतिमा स्थल नया बाईपास, राघोपुर तिराहा, बख्तियारपुर), स्व० मोगल सिंह जी (प्रतिमा स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर, बख्तियारपुर), स्व० पं० शीलभद्र याजी जी (प्रतिमा स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बख्तियारपुर) एवं स्व० कविराज रामलखन सिंह 'वैद्य' जी (प्रतिमा स्थल नवनिर्मित डाकबंगला परिसर, बख्तियारपुर) की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान निशांत भी उनके साथ रहे. 

विकास की रिपोर्ट