LATEST NEWS

  • अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने कहा— बयान मानहानिकारक नहीं
  • अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने कहा— बयान मानहानिकारक नहीं

  • Anant Singh Gets Another Setback
  • Bihar Politics: मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्य

  • Rahul Gandhi
  • Rahul Gandhi: अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

  • India Gold Reserves
  • India Gold Reserves: भारत ने विदेश से वापस मंगाया सोना, RBI के भंडार में घरेलू हिस्सेदारी बढ़ी; जानिए

  • Bihar to Auction
  • Bihar News: बिहार में 5 हजार जब्त वाहनों की होगी नीलामी, सरकार को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

CM NITISH DECISION: किसानों के लिए नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान,चुनावी साल में खेती को लेकर सरकार हुई सचेत

CM NITISH DECISION :बिहार की नीतीश सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा एलन किया है। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने के लिए ड्रोन से कीटनाशक और तरल उर्वरक का छिड़काव करने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

CM NITISH DECISION: किसानों के लिए नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान,
किसान की तस्वीर - फोटो : कुलदीप भारद्वाज

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सूबे के किसानो पर न केवल पक्ष बल्कि विपक्ष भी खासा मेहरबान नज़र आ रहा है. चुनावी साल को देखते हुए नीतीश सरकार ने किसानों के लिए एक और बड़ा एलान कर दिया है। कृषि विभाग की ओर से कम लागत में अधिक उत्पादन को लेकर बेतिया जिले के किसानों को न केवल जागरूक किया जा रहा है बल्कि बाकायदा इसके लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुदान की सुविधा के बारे में भी लगातार विस्तृत जानकारी दिया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार राय ने बताया कि सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कृषि योजनाओं के बारे में कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों के माध्यम से किसानों को जागरूक करें। किसानों को सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी होनी ही चाहिए ताकि वे इसका लाभ लेकर कम लागत में अधिक फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन कर सकें।

प्रति एकड़ 480 रुपये का आता है खर्च

विदित हो कि जिले में 3.80 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की खेती हुई है। इन फसलों को किट पतंगों से बचने खातिर किसानो द्वारा कीटनाशक और तरल उर्वरक का छिड़काव किया जाता है। घोल बनाकर स्प्रे मशीन से छिड़काव करने पर अधिक खर्च आता है। जबकि ड्रोन से छिड़काव करने पर किसानों का प्रति एकड़ 480 रुपये का खर्च आता है। जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान सरकार देगी शेष राशि किसानों को वहन करना होगा। इसके लिए किसानों को डीबीटी पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को अनुदान मिलेगा।

कर्मियों को मिला निर्देश

इसके लिए सरकारी कर्मियों को किसानों से ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया गया है। जिले में 1800 एकड़ में लगी फसलों पर ड्रोन से कीटनाशक एवं तरल उर्वरक का छिड़काव का लक्ष्य रखा गया है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक पूजा राय ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव से खेती में श्रम की बचत होती है। आने वाले दिनों में सरकार सभी खेतों में दवा और तरल उर्वरक का छिड़काव ड्रोन से करेगी। जिस पर किसानों को अनुदान मिलेगा।