LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पटना में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! फ्रेजर रोड स्थिति FIIT JEE कोचिंग के गेट पर लगा ताला, 200 छात्र परेशान, परिजनों ने करोड़ों के फर्जीवाड़ा का लगाया केस

अचानक जनवरी के शुरुआती सप्ताह 2025 में FIIT JEE में पढ़ाने वाले शिक्षकों की ओर से फोन पर दूसरे कोचिंग में दाखिला कराने की मांग की।

पटना में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! फ्रेजर रोड स्थिति FIIT
FIIT JEE में अचानक लटका ताला- फोटो : social media

FIITJEE Case In Patna: देश के सबसे बड़े कोचिंग संस्थान FIIT JEE में अचानक ताला लटकने से वहां सैकड़ों की संख्या में मोटी रकम देकर पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक बेचैन हो गए हैं। मामले के सामने आने के बाद आक्रोशित अभिभावकों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पटना हाई कोर्ट अधिवक्ता संजय सिन्हा के दिए आवेदन के अनुसार फ्रेजर रोड स्थित FIIT JEE Branch में उन्होंने अपने पुत्र रामनारायण का दाखिला 28 नवंबर 2023 को JEE 2026 के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन शुल्क 3 लाख 33 हजार 525 रुपए देकर से कराया था। वही बीते चार पांच महीने से कक्षाएं ड्रॉप चल रहा था ।

हालांकि, अचानक जनवरी के शुरुआती सप्ताह 2025 में FIIT JEE में पढ़ाने वाले शिक्षकों की ओर से फोन पर दूसरे कोचिंग में दाखिला कराने की मांग की। घटना के बाद अधिवक्ता संजय सिन्हा फ्रेजर रोड FIIT JEE के कोचिंग ब्रांच पहुंचे जहां मौजूद कर्मियों से जानकारी दी गई कि देश के कई राज्यों में FIIT JEE कोचिंग पर ताला लग गया है।

छात्रों के अभिभावक दर्जनों की संख्या में कोतवाली थाना पहुंचे

पटना फ्रेजर रोड FIIT JEE कोचिंग  में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक दर्जनों की संख्या में कोतवाली थाना पहुंचे और करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला दर्ज FIIT JEE के मैनेजिंग डायरेक्टर डी के गोयल, सीईओ मनीष आनंद, सीएफओ राजीव बबर सहित अन्य पर मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली लॉ एंड आर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि कोतवाली थाने में कोचिंग संस्थान FIIT JEE द्वारा फर्जीवाड़ा का आवेदन प्राप्त हुआ है मामला दर्ज कर अनुसंधा के लिए एक टीम गठित कर जांच की जा रही है। 

FIITJEE कोचिंग के कर्मियों से पूछताछ

इस बाबत FIITJEE  कोचिंग संस्थान प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट इस विषय में नहीं आया है। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि फ्रेजर रोड स्थित FIITJEE में काम करने वाले कर्मियों से पूछताछ हुई है, उन्हें भी इस विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार FIITJEE कोचिंग के निदेशक डी के गोयल नवी दिल्ली में रहते हैं।

NSIT
Nsmch

पटना से अनिल की रिपोर्ट