LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

BPSC : 70वीं बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए जारी हुआ बड़ा आदेश, 21 जनवरी तक कर लें यह काम, डाउनलोड करने यहां करें क्लिक

बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा कि 13.12.2024 को आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा एवं दिनांक 04.01.2025 को आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा का ओएमआर सीट ऐसे हासिल करें.

70th BPSC
70th BPSC- फोटो : news4nation

BPSC : 70वीं बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग ने बड़ा आदेश जारी किया. इसके तहत पटना सहित पूरे राज्य में दो दिनों में हुई बीपीएससी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को विशेष निर्देश दिया है.  अभ्यर्थियों को OMR Sheet (उत्तर पत्रक) हासिल करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है जिसके तहत उन्हें आयोग द्वारा जारी वेबसाइट पर लिंक पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करना होगा. 

बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा कि  13.12.2024 को आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा एवं दिनांक 04.01.2025 को आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को यह सूचना जारी की जाती है. 

Diarch GO

इसके तहत दोनों परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 19.01.2025 को 3:00 बजे अपराह्न से दिनांक 21.01.2025 तक आयोग के वेबसाईट https://bpsc.bihar.gov.in पर जाकर स्वयं के Dashboard में Login करके अपना OMR Sheet (उत्तर पत्रक) डाउनलोड कर सकते है। Downloaded OMR Sheet में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर दिनांक 21.01.2025 तक Email Id- examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति कर सकते हैं।

आयोग ने कहा कि दिनांक 21.01.2025 के उपरांत किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही दिनांक 21.01.2025 तक डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग द्वारा OMR Sheet की छायाप्रति बाद में उपलब्ध नहीं करायी जायेगी। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति एवं उक्त निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

NSIT
Nsmch