LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime : दरभंगा में चलती ट्रेन में युवकों ने जमकर मचाया उपद्रव, लाठी डंडों से की यात्रियों की पिटाई, दो युवक गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Crime : दरभंगा में चलती ट्रेन में लफंगों ने जमकर उत्पात मचाया है. यात्रियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया. जिससे दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं......पढ़िए आगे

Bihar Crime : दरभंगा में चलती ट्रेन में युवकों ने जमकर मचाया
लफंगों ने मचाया उत्पात - फोटो : VARUN

DARBHANGA : दरभंगा सीतामढ़ी रेलखंड के शिसो स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में उपद्रवी युवकों द्वारा मारपीट का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ युवक बेल्ट लाठी डंडे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। दौड़ा दौड़ा कर मारपीट किया जा रहा है। इधर इस घटना के बीच आम लोग भयभीत देखे जा रहे हैं 

इस बावत स्थानीय युवकों पर मारपीट का आरोप लगा है। इस घटना में जख्मी एक पीड़ित ने बताया कि सभी स्थानीय युवक है जो रोज मारपीट करते हैं एवं मोबाइल पैसे छीन लेते है। शिसो स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के रहते हुए इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है जिस कारण ऐसे युवकों की मन बढ़ता चला जा रहा है और रोज-रोज इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है। इस से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Goal 2026

इस बावत पीड़ित छात्र ने बताया की हम लोग रोज पढ़ने के लिए दरभंगा ट्रेन से जाते हैं । शिशो स्टेशन पर पंद्रह बीस लड़के है ,जो काफी उपद्रव करते है,और सभी के साथ मारपीट करते है। मोबाइल पैसा सब छीन लेते है। आज फिर उन युवकों के द्वारा मारपीट किया गया है जिसमें मुझे भी चोट लगा है और मेरे साथ और लोगों के साथ पब्लिक को भी चोट लगा है।

कहा की हम पुलिस से मांग करते हैं की इस मामले पर ध्यान दें और कार्रवाई करें। हम चेहरा से सभी लोगों को जानते हैं। वह सब बगल के गाँव के निवासी है। मामले में हम आवेदन भी देंगे। ताज्जुब है की शिसो स्टेशन पर हर रोज इस तरह की घटना होती है लेकिन स्टेशन मास्टर के द्वारा इस को लेकर कोई कंप्लेंन नहीं किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट