LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Dowry Murder: दरभंगा में महिला की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

Dowry Death: दरभंगा में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। पिता का आरोप है कि, दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने उसे मार डाला।महिला के सिर पर लोहे की रॉड और गर्दन पर चाकू से कई बार हमले किए गए हैं।

Dowry Murder: दरभंगा में महिला की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार
Dowry Murder: दरभंगा में महिला की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार दरभंगा जिले के नेहरा थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक 30 वर्षीय महिला, तुलसी ठाकुर, की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। तुलसी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, और उसके पिता ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर FIR दर्ज कराई है। आरोपी रजनीश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण

तुलसी ठाकुर, जो मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी, की शादी 16 साल पहले रजनीश ठाकुर से हुई थी। उसके पिता पवन ठाकुर के अनुसार, ससुराल वाले उनसे दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर तुलसी को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

Diarch GO

पवन ठाकुर ने बताया कि ससुराल वालों ने तुलसी को बुरी तरह से पीटा और जब उसकी हालत गंभीर हो गई, तो उसे मधुबनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे दरभंगा के डीएमसीएच रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर लोहे की रॉड और चाकू के कई घाव मिले हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या बेरहमी से की गई थी।

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने पवन ठाकुर की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी, तुलसी का पति रजनीश ठाकुर, जो एक गहनों की दुकान चलाता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, ससुराल के अन्य सदस्य अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

NSIT
Nsmch

छोटे बेटे को ब्लड कैंसर

तुलसी तीन बच्चों की मां थी। उसके दो बेटे (8 और 7 साल) और एक 11 साल की बेटी है। परिवार ने बताया कि उसके छोटे बेटे को ब्लड कैंसर है, जिससे यह घटना और भी दुखद हो जाती है। पड़ोसियों ने बताया कि रजनीश अक्सर तुलसी के साथ मारपीट करता था और इसी वजह से तीन साल पहले वह कुछ समय के लिए अपने मायके भी चली गई थी।