LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : PHED कर्मी की संदिग्ध मौत के बाद आपस में भिड़ गयी पत्नियाँ, एक जलाने तो दूसरी दफनाने पर अड़ी, मच गया बवाल

Bihar News : दरभंगा जिले में पति की मौत के बाद दो पत्नियाँ आपस में भिड़ गयी. एक शव को जलाने की जिद करने लगी तो दूसरी दफनाने की......पढ़िए आगे

Bihar News : PHED कर्मी की संदिग्ध मौत के बाद आपस में भिड़ गय
पति की मौत के बाद बवाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान PHED विभाग के कर्मी पवन प्रसाद के रूप में हुई है। इस हत्याकांड ने न केवल इलाके में सनसनी फैला दी है, बल्कि पवन की मौत के बाद उनके शव पर अधिकार को लेकर दो अलग-अलग धर्मों की महिलाओं के बीच छिड़े विवाद ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।

रात में चलाते थे ई-रिक्शा, सुबह मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, पवन प्रसाद PHED विभाग में कार्यरत थे, लेकिन आर्थिक जरूरतों के लिए वे रात में पार्ट-टाइम ई-रिक्शा भी चलाते थे। मंगलवार की रात भी वे खाना खाकर घर से निकले थे, लेकिन सुबह स्वीट होम के पास उनका शव संदिग्ध स्थिति में मिला। शव को देखने से साफ पता चलता है कि अपराधियों ने बड़ी बेरहमी से उन पर चाकू से कई वार किए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया है।

दो पत्नियों के दावे से उलझा मामला

पवन की मौत के बाद अस्पताल में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब एक मुस्लिम महिला ने मौके पर पहुंचकर खुद को उनकी दूसरी पत्नी बताया। महिला का दावा है कि 2017 में कंकाली मंदिर में पवन के साथ उसकी शादी हुई थी। वहीं, पवन की पहली पत्नी और बेटा दिल्ली में रहते हैं। मृतक के बेटे के दोस्त राहुल ने मुस्लिम महिला के दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि वे इस महिला को नहीं जानते और अलग धर्म होने के कारण यह दावा संदिग्ध है। राहुल ने यह भी बताया कि सुबह गाड़ी के मालिक से पवन का कुछ विवाद हुआ था।

विवाद के बाद हत्या की आशंका

SDPO घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को ई-रिक्शा के पास एक शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद के बाद की गई हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।" पुलिस हर उस एंगल की जांच कर रही है जिससे इस हत्या के पीछे के असली कारणों का पता चल सके।

NSIT
Nsmch

दहशत में इलाका, पुलिस की गहन जांच जारी

टावर चौक जैसे व्यस्त इलाके के पास हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। पुलिस के लिए अब दोहरी चुनौती है—एक तरफ हत्यारों को गिरफ्तार करना और दूसरी तरफ मृतक के वारिसों के विवाद को सुलझाकर शव को सही हाथों में सौंपना। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि इस हत्या के पीछे कोई पारिवारिक रंजिश है या ई-रिक्शा के विवाद से जुड़ी कोई कड़ी।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट