LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Flood News : नेपाल से छोड़े गए पानी ने दरभंगा में मचाया कहर, दर्जनों गाँव बाढ़ की चपेट में आये, मुख्यालय से संपर्क हुआ भंग

Bihar Flood News : नेपाल से छोड़े गए पानी से दरभंगा जिले के कई गाँव बाढ़ से डूब गए हैं. जिससे वहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Flood News : नेपाल से छोड़े गए पानी ने दरभंगा में मचाय
दरभंगा में बाढ़ - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश का कहर अब उत्तरी बिहार में देखने को मिल रहा है। नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण बागमती सहित अधवारा समूह की नदियाँ उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हनुमान नगर प्रखंड की सिंघवार पंचायत सहित दर्जनों गाँव इस बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

किसानों की लाखों की फसल बर्बाद

बाढ़ का पानी खेतों में प्रवेश कर जाने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी लाखों रुपये की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। प्रभावित किसान, दिनेश्वर ने बताया कि उन्होंने समूह (ग्रुप) लोन लेकर सब्जी की खेती की थी, लेकिन अब खेत जलमग्न हो जाने से उनकी सारी मेहनत और पूंजी डूब गई है। 

चारा की किल्लत

दूसरी ओर, पशुपालकों को भी अपने पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उनका जनजीवन सामान्य हो सके।

मुख्य सड़कों पर जलजमाव, आवागमन बाधित

स्थानीय निवासी उमेश कहार के अनुसार, लगातार बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गाँव की मुख्य सड़कों पर भी दो से तीन फीट तक पानी भर गया है, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों को दैनिक कार्यों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर पानी का बहाव इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ जाएगी।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट