LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Voter adhikar yatra:दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा का जलवा, राहुल-प्रियंका की बुलेट सवारी, तेजस्वी संग संविधान दिखाकर लोगों ने किया स्वागत

Voter adhikar yatra: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ दरभंगा से सियासी शक्ति प्रदर्शन का आगाज किया।

Voter Adhikar Yatra
दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा का जलवा- फोटो : reporter

Voter adhikar yatra:बिहार की राजनीति में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ दरभंगा से सियासी शक्ति प्रदर्शन का आगाज किया।

जीवछ घाट से यात्रा की शुरुआत हुई और जैसे ही काफिला NH-27 पर पहुंचा, माहौल जश्न में बदल गया। राहुल गांधी बुलेट पर सवार थे और पिछली सीट पर प्रियंका गांधी बैठी थीं, जबकि तेजस्वी यादव ने भी बुलेट संभाल ली। सड़कों के किनारे खड़े लोगों ने संविधान की प्रति दिखाकर स्वागत किया और जगह-जगह जयकारे गूंज उठे।

यात्रा के दौरान भराठी चौक पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर राहुल-प्रियंका-तेजस्वी की तिकड़ी का समर्थन जताया। इससे साफ हो गया कि यह यात्रा आम जनता और किसानों के बीच गहराई तक पहुंच बना रही है।

यह काफिला दरभंगा के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए मुजफ्फरपुर जिले में दाखिल हो गया और देर शाम सीतामढ़ी पहुंचेगा। वहां प्रियंका गांधी माता सीता की जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

NSIT
Nsmch

यात्रा में कांग्रेस और राजद नेताओं के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और डीएमके की सांसद कनीमोझी भी शामिल हैं, जिससे इसे राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिली है।यात्रा के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक था। सड़क किनारे जुटे किसानों, मजदूरों और कारीगरों ने खुलकर समर्थन दिया। 

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर