LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Voter Adhikar Yatra: दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा से उपजा बवाल, पीएम मोदी को गाली,राजनीतिक माहौल गर्म, वीडियो वायरल

Voter Adhikar Yatra:कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भद्दी-भद्दी गालियां देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।...

PM Modi was abused
पीएम मोदी को गाली- फोटो : reporter

Voter Adhikar Yatra:दरभंगा में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भद्दी-भद्दी गालियां देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में जबरदस्त सरगर्मी आ गई है।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की यात्रा के तहत अंतरबेल बिठौली में कांग्रेस का मंचन था। इसी बीच मंच से कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी को अपमानजनक गालियां दीं। कार्यक्रम का यह वीडियो वायरल होते ही बीजेपी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोल दिया।

बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान कर कांग्रेसियों ने न सिर्फ देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि यह सीधा-सीधा राष्ट्रविरोधी कृत्य है। इनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए।

वहीं कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद ने सफाई देते हुए कहा  कि अगर उनके स्वागत मंच से किसी ने ऐसी बातें कही हैं तो मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। यह नॉनसेंस लोगों का काम है। प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल गलत है।"

NSIT
Nsmch

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर जनता में भी बहस छिड़ गई है। एक ओर बीजेपी इसे प्रधानमंत्री का सीधा अपमान बताकर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस का दावा है कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है और यह कुछ असामाजिक तत्वों की करतूत है।

दरभंगा की इस घटना ने बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी नए विवाद को हवा दे दी है, और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और भी तेज होने की संभावना है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर