LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : दरभंगा में यूट्यूबर दिवाकर सहनी से मिले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, कहा महागठबंधन की सरकार बनाइये, जेल जायेंगे जीवेश मिश्रा

Bihar Politics : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने यूट्यूबर दिवाकर सहनी से मुलाकात की. जहाँ कहा की बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाइये, मंत्री जीवेश मिश्रा को जेल जाना पड़ेगा......पढ़िए आगे

Bihar Politics : दरभंगा में यूट्यूबर दिवाकर सहनी से मिले वीआ
यूट्यूबर दिवाकर सहनी से मिले मूकेश सहनी - फोटो : VARUN

DARBHANGA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज दरभंगा पहुंचे और यूट्यूबर, पत्रकार दिवाकर सहनी से मुलाकात की और पत्रकार को पीटने वाले और उनके साथ गाली-गलौज करने वाले मंत्री जीवेश मिश्रा की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर बिहार के शहरी विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने जर्जर सड़क पर सवाल पूछने वाले अतिपिछड़ा समाज के बेटे साहसी और निष्पक्ष पत्रकार दिवाकर सहनी को रात में बेरहमी से पीटा और मां-बहन की गालियां दीं। एफआईआर दर्ज कराने के लिए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को यहां आना पड़ा लेकिन अब तक मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।  

उन्होंने कहा कि अगर यही आरोप अन्य किसी पर लगता तो अब तक पुलिस क्या नहीं कर लेती?  उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि वीआईपी दिवाकर सहनी और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम अमर शहीद जुब्बा सहनी और वीरांगना फूलन देवी के वंशज हैं, अन्याय और अत्याचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे, अत्याचारी चाहे कोई भी हो।  

उन्होंने वादा करते हुए कहा कि दिवाकर सहनी को न्याय दिलाए बगैर चैन से नहीं बैठेंगे।  उन्होंने कहा कि आज जनता मालिक है। आज जीवेश मिश्रा इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं लेकिन वही जनता को गाली-गलौज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पत्रकार को वे गाली-गलौज कर रहे, वह एक गुंडा की भाषा है।  सहनी ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आपलोगों ने ही इन्हें विधायक बनाया और आप ही लोग इन्हें हटा भी सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अस्वस्थ हो गए हैं।  

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आप महागठबंधन की सरकार बनाइये, जीवेश मिश्रा को जेल भेजने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। जो जनप्रतिनिधि जनता का अपमान करेगा, उस पर बुलडोजर चलेगा। थाना पुलिस अब लोगों को न्याय नहीं देगी, अब जनता को न्याय देने का समय आ गया है।

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट