LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Election 2025 : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सांसद मनोज तिवारी पर किया पलटवार, कहा-इनकी 56 नहीं, 112 इंच की जुबान है....

Bihar Election 2025 : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा की इनलोगों क 56 नहीं 112 इंच की जुबान है.....पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सांसद मन
मनोज तिवारी पर तंज - फोटो : VARUN

DARBHANGA : विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी रविवार की देर शाम दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के द्वारा महागठबंधन पर दिये बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सहनी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जो वादे किए थे, क्या वो पूरे हुए? इन लोगों का 56 इंच नहीं, बल्कि 112 इंच का जुबान है।

दरअसल भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था  कि उनके पास 56 इंच की जीभ है, हमारे पास 56 इंच का सीना है। जितना बोलना है, बोलते रहें। उनकी पहचान जंगलराज की है, नौकरी के बदले जमीन लेने की है और बिहार को लूटने की है। यह पूरी दुनिया जानती है। उनके भाई तेज प्रताप ने भी इस ओर इशारा किया है। तेजस्वी यादव तेज प्रताप जो उनके बड़े भाई हैं, उसे नहीं संभाल पाए और बिहार की बात करते हैं।

इसी पर कटाक्ष करते हुये वीआईपी सुप्रिमों मुकेश साहनी ने दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान  कहा, की “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जो वादे किए थे, क्या वो पूरे हुए? इन लोगों का 56 इंच नहीं, बल्कि 112 इंच का जुबान है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को आर्थिक विकास का सपना दिखाया गया, लेकिन अब उन्हें 5 किलो अनाज पर लाकर छोड़ दिया गया है।

सहनी ने तंज कसते हुए कहा, “जब देश आज़ाद हुआ था, तब भी लोग 5 किलो अनाज के लिए लाइन में नहीं लगते थे, लेकिन आज देश की जनता को उसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जो कहती है, वह करती है, और जनता के विकास के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। मुकेश साहनी की पार्टी पूरे बिहार में पंद्रह सीट पर चुनाव लड़ रही हैं जिसमें दरभंगा के तीन विधानसभा सीट पर उनके उम्मीदवार मैदान में है। 

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट