LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025 : वीआईपी के बड़े नेता ने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का थामा दामन, कहा-केवल ख्वाब देखते हैं मुकेश सहनी

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले वीआईपी के बड़े नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है. उन्होंने कहा की मुकेश सहनी केवल ख्वाब देखते हैं......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : वीआईपी के बड़े नेता ने दर्जनों समर्थकों
वीआईपी को झटका - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे के बाद तोड़-फोड़ की राजनीति तेज हो गई है। शनिवार को भाजपा के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान दरभंगा पहुंचे और एक बैठक के बाद महागठबंधन से बागी वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे समेत 50 लोगों को भाजपा में शामिल कराया। बद्री पूर्वे ने सदस्यता ग्रहण के बाद वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे कह सकते थे कि विधानसभा चुनाव न लड़ें। लेकिन वक्त पर उन्होंने उनका टिकट काट दिया। 

कहा की लोकसभा चुनाव में मौका देने की बात भी केवल दिखावा था। वे कहते हैं कि कथनी और करनी में बड़ा फर्क है, इसी कारण उन्होंने पार्टी छोड़कर 50 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा।

Diarch GO

मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर बद्री पूर्वे ने चुटकी लेते हुए कहा, "पहले उनका विधायक चुनाव जीते तब ही डिप्टी सीएम बनने की बात होगी। वे केवल ख्वाब देखते हैं। जब बिहार में उनका गठबंधन कोई मुख्यमंत्री बनाएगा। तभी डिप्टी सीएम की सोच हो पाएगी।"

बता दें की बद्री पूर्वे का भाजपा में शामिल होना पार्टी की स्थिति को और मजबूत कर सकता है, खासकर दरभंगा और आसपास के इलाकों में जहां बद्री पूर्वे का प्रभाव है। भाजपा ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी साख बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट