LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics:प्रधानमंत्री व उनकी स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, दरभंगा में गुस्से की लहर, राजद समर्थक युवक पर कार्रवाई की मांग

एक सनसनीखेज़ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ भद्दी-भद्दी गालियां देता नज़र आ रहा है।...

Bihar Politics:प्रधानमंत्री व उनकी स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप
:प्रधानमंत्री व उनकी स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल- फोटो : reporter

Darbhanga:  जिले के बहेड़ी प्रखंड के हावीडीह मध्य पंचायत अंतर्गत मठाराही चौक से एक सनसनीखेज़ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ भद्दी-भद्दी गालियां देता नज़र आ रहा है। इस दौरान युवक खुद को राजद समर्थक बताता है और माथे पर पार्टी से जुड़ा गमछा बांधे हुए है।

इस वीडियो के बाहर आते ही पूरे इलाके में गहरा आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई बाहरी युवक चौक पर आकर यह वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लोगों का कहना है कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी से न केवल प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस पहुँची है बल्कि यह पूरे समाज में नफरत और अशांति फैलाने वाला कदम है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे युवक के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की मांग की है।न्यूज4नेशन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इससे पहले भी सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली में वोट अधिकार यात्रा के दौरान मो. रिज़वी उर्फ राजा ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उस मामले को लेकर भी खूब विवाद खड़ा हुआ था। अब बहेड़ी में वायरल हुए इस नए वीडियो ने राजनीतिक हलकों में तूफान खड़ा कर दिया है।

वीडियो में युवक द्वारा राजद का नाम लेने और पार्टी समर्थक गमछा पहनने से मामला और संवेदनशील हो गया है। विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर सत्ताधारी दल पर हमलावर हो सकते हैं, वहीं राजद की छवि भी इस घटना से प्रभावित होती दिख रही है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

NSIT
Nsmch

घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन पर तत्काल कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

दरभंगा का यह मामला अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक और सामाजिक तनाव का कारण बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर लगातार अभद्र टिप्पणी वाले वीडियो सामने आने से साफ है कि बिहार की सियासत में जुबानी जंग अब खतरनाक मोड़ ले चुकी है। 

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर