LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics: पीएम को गाली देने वाला युवक मोहम्मद रिज़वी गिरफ्तार, राहुल गांधी की सभा के मंच से पीएम मोदी को गाली देना पड़ा भारी, अब पूछताछ शुरु

Bihar Politics: पीएम को गाली देने वाले युवक मोहम्मद रिज़वी उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है....

abusing PM in Voter Adhikar Yatra  main accused arrested
पीएम को गाली देने वाला युवक मोहम्मद रिज़वी गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार में चल रही इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपशब्द कहे जाने का विवाद तूल पकड़ चुका है। इस मामले में जहां पटना के गांधी मैदान थाना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद रिज़वी उर्फ राजा के रूप में हुई है। वह दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के बाहपुरा गांव का निवासी है। आरोपी के पिता का नाम मोहम्मद अनीश है। उसे देर रात त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की मौजूदगी वाले मंच पर दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक में यह विवादास्पद घटना हुई। यहां मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई बार अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। इस दौरान मंच पर कांग्रेस समेत महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद थे।

घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से प्रधानमंत्री के लिए गालियां दी गईं, जो लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है। इसको लेकर पटना कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

NSIT
Nsmch

इधर, दरभंगा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की। सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी का यह मामला अब राजनीतिक रूप से गरमा गया है। जहां भाजपा इसको लेकर महागठबंधन और राहुल गांधी पर हमलावर है, वहीं विपक्ष इसे एक साजिश करार दे रहा है। आने वाले दिनों में यह विवाद चुनावी राजनीति में और भी बड़ा मुद्दा बन सकता है।