LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Mobile Tower Drama: इश्क का हाई-वोल्टेज ड्रामा, यूपी से प्रेमी के बुलावे पर बिहार पहुंची युवती, मुलाकात से इंकार होते ही मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Bihar Mobile Tower Drama: सोशल मीडिया पर शुरू हुई मोहब्बत की कहानी दरभंगा में उस वक्त सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब प्रेमी से मिलने आई एक युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी दे डाली।

UP Woman Climbs Mobile Tower After Lover Refuses to Meet
इश्क का हाई-वोल्टेज ड्रामा- फोटो : reporter

Bihar Mobile Tower Drama: सोशल मीडिया पर शुरू हुई मोहब्बत की कहानी दरभंगा में उस वक्त सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब प्रेमी से मिलने आई एक युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी दे डाली। प्रेमी के कथित तौर पर मिलने से इंकार करने के बाद युवती का गुस्सा और मायूसी इस कदर बढ़ गई कि उसने अपनी जान जोखिम में डाल दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मामला दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के मनसारा गांव का है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली सिमरन की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से बड़गांव थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदली और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोप है कि युवक के बुलावे पर सिमरन शनिवार को लंबा सफर तय कर दरभंगा पहुंची थी।

Diarch GO

लेकिन दरभंगा पहुंचने के बाद कहानी ने अचानक नया मोड़ ले लिया। युवती का आरोप है कि जिस युवक ने उसे बुलाया था, उसी ने मिलने से इंकार कर दिया। प्रेमी की इस बेरुखी से आहत युवती ने ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। नाराज होकर वह मनसारा गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और ऊपर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।टावर पर युवती के चढ़ने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। कई लोग घटना का वीडियो बनाने में जुट गए, जबकि नीचे खड़े ग्रामीण और परिजन उसे समझाने की कोशिश करते रहे। हालात बिगड़ते देख डायल-112 और बड़गांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

कई घंटों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और समझाने-बुझाने की कोशिशों का असर हुआ। आखिरकार युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि युवती की पहचान प्रतापगढ़ निवासी सिमरन के रूप में हुई है। उसके परिजनों से संपर्क किया गया है और उनके आने के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

यह घटना सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों की संवेदनशीलता और भावनात्मक आवेग में उठाए गए खतरनाक कदमों की एक बड़ी मिसाल बन गई है। समय रहते पुलिस की सक्रियता ने एक संभावित हादसे को टाल दिया, वरना यह प्रेम कहानी किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर