LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : जन सुराज से टिकट मिलने के बाद बोले आरके मिश्रा, कहा - पुलिस सेवा में करीब से समझा समाज की समस्याएं, अब निकालेंगे समाधान

Bihar Politics : पुलिस सेवा से राजनीति में आये आर के मिश्रा ने कहा की नौकरी में रहते लोगों की समस्याओं को करीब से देखा है. अब उनका समाधान निकाला जायेगा......पढ़िए आगे

Bihar Politics : जन सुराज से टिकट मिलने के बाद बोले आरके मिश
सेवा के लिए राजनीति - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : जन सुराज पार्टी ने दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय पुलिस सेवा (1986 बैच) के पूर्व अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा (आरके मिश्रा) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आरके मिश्रा ने आईआईटी-बीएचयू, वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया है। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में 30 से अधिक वर्षों तक विशिष्ट सेवा दी है। अपने कार्यकाल में उन्होंने डीजी (होम गार्ड्स एवं फायर सर्विसेज, बिहार) तथा आईटीबीपी, सीआईएसएफ और बीएसएफ में एडीजी समेत कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियानों, आंतरिक सुरक्षा और पुलिस आधुनिकीकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्हें पुलिस मेडल (2003) और राष्ट्रपति पुलिस मेडल (2009) जैसे सम्मानों से नवाजा गया है। रिटायरमेंट के बाद वो आरके मिशन स्कूल और एसएस गुरुकुल के माध्यम से शिक्षा और मेंटरशिप क्षेत्र में सक्रिय हैं।

आरके मिश्रा ने जन सुराज पार्टी से टिकट मिलने के बाद दरभंगा में पत्रकारों से बात की है। उन्होंने कहा कि मैं एक नए और सुरक्षित बिहार का सपना देखता हूं, जिसमें हर व्यक्ति को समान अवसर और सुरक्षा मिले। पुलिस सेवा में अपने अनुभव से समाज की समस्याओं को करीब से समझा है, अब इनका राजनीतिक समाधान निकालने के लिए चुनावी राजनीति में आया हूं। 

कहा की मैं आपलोगों के माध्यम से दरभंगा की जनता से आग्रह करता हूं कि 16 अक्टूबर के दिन नामांकन दाखिल है, उस दिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हमारा मनोबल बढ़ाएं।  जन सुराज पार्टी का मानना है कि ईमानदार, अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व के रूप में आरके मिश्रा दरभंगा सदर की जनता के लिए वास्तविक विकास और सुशासन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

प्रेसवार्ता में दरभंगा सदर के उम्मीदवार आरके मिश्रा के साथ, ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी डॉ. शोएब अहमद खान, जिला अध्यक्ष मो. आमिर हैदर, प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव, मुमताज अंसारी, डॉ. खेतान, डॉ. उदभट मिश्रा, सुदर्शन झा, अली अकबर, मुकेश रॉय, रानी साह, मीनाक्षी कुमारी, साकेत सुमन, विशम्भर पासवान, श्याम यादव, हरदेव राम, ललित झा, निर्मल मिश्रा, सलाहुद्दीन, पिंटू कुमार यादव, प्रतिभा सिंह, शौकत अली, सुशील कुमार, संभु साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट