LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : दरभंगा के दो मेधावी छात्र जाएंगे पीएम मोदी के स्कूल, गुजरात में करेंगे शैक्षणिक दौरा, शिक्षकों ने जताई ख़ुशी

Bihar News : दरभंगा के दो मेधावी छात्र गुजरात में पीएम मोदी के स्कूल में जायेंगे. जिसके लिए शिक्षकों ने ख़ुशी जाहिर की है......पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा के दो मेधावी छात्र जाएंगे पीएम मोदी के स
छात्र जायेंगे गुजरात - फोटो : VARUN

DARBHANGA : दरभंगा के दो मेधावी छात्रों को नवंबर 2025 में गुजरात के वडनगर में शैक्षणिक दौरे का जाने अवसर मिलेगा. यह वही स्कूल है जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी. छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय संगठन के देशव्यापी ‘प्रेरणा कार्यक्रम’ के तहत हुआ है. चयनित छात्राओं में केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल, दरभंगा की माही आनंद और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढी, दरभंगा के शुभम कुमार शामिल हैं. दोनों छात्र 12 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका सुनीता झा के नेतृत्व में वडनगर के लिए रवाना होंगे. इस यात्रा के दौरान वे शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के बचपन के विद्यालय का अनुभव प्राप्त करेंगे.

इस बात कि जानकारी देते हुये केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल दरभंगा के प्रभारी प्राचार्य बीके राय ने बताया की हमारे विद्यालय से एक बच्ची का चयन हुआ है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी चूंकि युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है. उन्होंने जहाँ से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण किया है. बच्चे वहाँ जायेंगे और वहाँ जब आयेंगे तो स्कूल के बच्चों को बतायेंगे सारे बच्चे उत्साहित है इस बात के लिए,  हमारे विद्यालय के लिए हर्ष के साथ साथ गर्व कि भी बात है कि जिला से दो छात्रों का चयन हुआ है उसमें एक हमारे स्कूल कि छात्रा माही आनंद भी है. वहीं चयनित केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल दरभंगा की छात्रा माही आनंद ने बता़ई मैं बहुत खुश हूँ और मेरे स्कूल के सभी लोग भी बहुत खुश है  कि मेरा चयन पीएम के स्कूल में जाने का मौका मिला है जो की वडनागर गुजरात में है.हाँ पर छात्रों को एक स्टडी टूर होता है. जहाँ स्कीलवेश शिक्षा के बारे में बताया जाता है और कैसे देश गौर्थ करें ये सब बताया जाता है. मैं बारह नवंबर को जा रही हूँ और मैं जब वहाँ से आऊं तो वो सभी चीजें यहाँ अपने विद्यालय के छात्रों को भी बताऊं. 

वहीं नवोदय विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. गुणानंद पाठक ने बताया कि छात्र-छात्रा 74 वें ग्रुप के रूप में 15 से 22 नवंबर तक चलने वाले कई शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. यह अवसर न केवल उनकी शिक्षा में वृद्धि करेगा बल्कि व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में भी योगदान देगा. इस अवसर के पीछे ‘प्रेरणा उत्सव’ प्रतियोगिता की बड़ी भूमिका है. अप्रैल 2024 में नवोदय विद्यालय पचाढी दरभंगा परिसर में जिले के 15 हाई स्कूलों के 30 छात्र-छात्राओं के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता का परिणाम दिल्ली भेजा गया और हाल ही में घोषित सूची में दरभंगा के माही आनंद और शुभम कुमार का चयन हुआ.

वहीं प्रभारी प्राचार्य केन्द्रीय वायुसेना विद्यालय के बी के राय ने बताया कि  प्रतियोगिता में चयनित होना न केवल छात्रों के लिए गौरव का विषय है बल्कि पूरे जिले के शिक्षा जगत के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. यह बताता है कि दरभंगा के छात्र शैक्षणिक और सांस्कृतिक दोनों ही क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं. वहीं के वी की शिक्षिका सुनीता झा ने बताई की यह शैक्षणिक दौरा छात्रों को नई चीजें सीखने का अवसर देगा. वे गुजरात के वडनगर में पीएम मोदी के विद्यालय की पठन-पाठन प्रणाली और शैक्षणिक वातावरण को करीब से जानेंगे. साथ ही, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर उनकी क्षमताओं और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट