LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : लव मैरेज के दो दिन बाद प्रेमिका को छोड़कर फरार हुआ प्रेमी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : बिहार के दरभंगा जिले में शादी के दो दिन बाद ही प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी फरार हो गया. जिसके बाद प्रेमिका ने शिकायत दर्ज करायी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : लव मैरेज के दो दिन बाद प्रेमिका को छोड़कर फरार ह
प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी फरार - फोटो : Varun

DARBHANGA : देवघर मंदिर में सात फेरे लेने के कुछ ही दिनों बाद दरभंगा की सड़कों पर न्याय की गुहार लगाती एक युवती भटकती मिली। मामला झकझोर देने वाला है। देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसघुटिया गांव की रहने वाली चंद्रावती कुमारी उर्फ छोटिया का कहना है कि फेसबुक पर हुई दोस्ती, प्यार और फिर शादी में बदली, लेकिन अब वह पूरी तरह बेसहारा हो गई है।

पीड़िता के अनुसार 11 जुलाई को फेसबुक पर उसकी दोस्ती समस्तीपुर जिले के रहने वाले युवक आशीष यादव से हुई। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 24 जुलाई को दोनों ने देवघर मंदिर परिसर में शादी कर ली। शादी के तीन दिन बाद 27 जुलाई को युवक उसे लेकर दरभंगा पहुंचा, जहां लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएम टैंक मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने लगा।

Goal 2026

चंद्रावती का आरोप है कि आशीष ने कहा था की यहाँ काम करेंगे। यहीं रहेंगे और जब घर से बुलावा आएगा। तब समस्तीपुर चलेंगे। लेकिन 2 अगस्त की सुबह आशीष यह कहकर निकला कि 'दो मिनट में आता हूँ', फिर कभी वापस नहीं लौटा। पीड़िता का कहना है कि उसे आशीष के गांव या घर का सही पता तक मालूम नहीं है। सिर्फ इतना जानती है कि वह समस्तीपुर जिले का निवासी है।

असहाय हालत में दरभंगा की सड़कों पर भटक रही युवती को देखकर डायल 112 की पुलिस टीम ने उसे संरक्षण में लिया और महिला थाना लहेरियासराय पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की गई। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर बने रिश्तों की हकीकत और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों पर सवाल खड़ा करती है। फिलहाल, पुलिस और महिला हेल्पलाइन मिलकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही युवक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट