LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News:महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की तेजस्वी को सधी नसीहत,कहा- भाषा में हो मर्यादा, बदलाव चाहिए बिहार को, बदजुबानी नहीं

महात्मा गांधी के प्रपौत्र और सामाजिक चिंतक तुषार गांधी ने राजद नेता तेजस्वी यादव को संयम और मर्यादा की सलाह दी।...

Tushar Gandhi
तुषार गांधी की तेजस्वी को सधी नसीहत- फोटो : reporter

Bihar News:महात्मा गांधी के प्रपौत्र और सामाजिक चिंतक तुषार गांधी ने  दरभंगा में आयोजित ‘बदलो बिहार – बनाओ नयी सरकार’ अभियान में शिरकत की।राजनीतिक मंचों पर बढ़ती बदजुबानी और भाषा की गिरावट पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को संयम और मर्यादा की सलाह दी।

हाल ही में तेजस्वी यादव द्वारा एक पत्रकार को 'सूत्र को मूत्र...' कहने की टिप्पणी पर पूछे गए सवाल पर तुषार गांधी ने कहा  कि अभद्र भाषा का चलन नहीं होना चाहिए। मैं खुद इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करता। हर किसी को संयम रखना चाहिए, खासकर नेताओं को। क्योंकि जनता उन्हें सुनती है और उनसे सीखती है।हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि तेजस्वी यादव किस परिस्थिति में बोले, यह भी देखना जरूरी है।

तुषार गांधी ने कहा  कि मीडिया का व्यवहार भी कभी-कभी भड़काऊ हो सकता है। बिना पूरी परिस्थिति जाने मैं सीधी टिप्पणी नहीं करूंगा, पर यह जरूर कहूंगा कि भाषा की मर्यादा न टूटे, यही लोकतंत्र की आत्मा है।

बिहार की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए तुषार गांधी ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार में सिर्फ सरकार नहीं, व्यवस्था बदली जाए।उन्होंने कहा कि यहां केवल राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति की ज़रूरत है। राजनीतिक स्वार्थों ने बिहार को गर्त में डाल दिया है।

NSIT
Nsmch

चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और दस्तावेज मांगने के मुद्दे पर, तुषार गांधी ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि ये आज़ाद भारत में पहली बार हो रहा है कि नागरिकों को अपने ही देश में वोट देने के लिए प्रमाण देना पड़ रहा है। ये साजिश है, लोगों के वोटिंग अधिकार को छीनने की। संविधान के खिलाफ है यह कदम।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर