LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: राहुल-तेजस्वी के वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बदल गया ट्रैफिक व्यवस्था, कई रुटों पर वाहनों की आवाजाही बंद, अलर्ट पर प्रशासन

Bihar News: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोटर अधिकार य़ात्रा के तहत बिहार के कई जिलों में घूम रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल-तेजस्वी की यात्रा को लेकर ट्रैफिर व्यवस्था बदल गया है। कई रुटों पर परिचालन के लिए रोक लगा दिया गया है।

Traffic system changed
Traffic system changed - फोटो : social media

Bihar News: दरभंगा जिले प्रस्तावित वोटर अधिकार यात्रा को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सह कांग्रेस नेता राहुल गांधी 26 को देर शाम दरभंगा पहुचेंगे। जहाँ रात्रि विश्वाम फखरूद्धीन अली अहमद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में होगी। वहीं 27 को यह जत्था रात्रि विश्वाम के बाद वहाँ से रवाना होगी। इस कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर व्यावसायिक और निजी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई है। जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि इस दौरान लोगों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारू संचालन को देखते हुए ये बदलाव जरूरी हैं।

बदल गया ट्रैफिक व्यवस्था 

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, गंगवारा पावर हाउस से पुरानी NH -27  सकरी मोड़ और चूनाभट्टी होते हुए भंडार चौक तक व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसी तरह इनकम टैक्स से विश्वविद्यालय मोड़, डेनवी चौक से भंडार चौक तक का रास्ता भी वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसी क्रम में दिल्ली मोड़ से बाघ मोड़ तक व्यावसायिक वाहनों का परिचालन रोका गया है। वहीं, दिल्ली मोड़ से स्टेशन जाने के लिए छोटे और बड़े वाहनों को शोभन-एकमी होकर हाजमा चौक से होकर जाने की अनुमति दी गई है।

इन रास्तों पर परिचालन पूरी तरह बंद 

प्रशासन ने बताया कि आकाशवाणी से डेनवी मोड़ तक जाने वाले मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूर्णतः  बंद रहेगा। इस दौरान शहर में प्रवेश करने वाले वाहन इनकम टैक्स चौराहा होकर शहर में दाखिल होंगे। इसी तरह बाजार समिति रोड से एनएच से बेला मोड़ तक व्यावसायिक वाहनों का संचालन नहीं होगा। ऐसे वाहन अब बाजार समिति से शोभन-एकमी होकर ही शहर में प्रवेश करेंगे।

6 बजे से 3 बजे तक लागू रहेगा नियम 

शहर से बाहर जाने वालों के लिए कर्पूरी चौक से शोभन चौक होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करना होगा। वहीं शहर में आने के लिए वाहनों को शोभन चौक-एकमी घाट-कर्पूरी चौक मार्ग से होकर प्रवेश करना होगा। प्रशासन का कहना है कि ये बदलाव केवल सुबह 6 से 3 बजे तक रहेंगे और कार्यक्रम खत्म होने के बाद सामान्य यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

अलर्ट पर जिला प्रशासन 

जिला प्रशासन ने लेटर में स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के संचालन में किसी भी तरह की रोक नहीं होगी। इन वाहनों को हर परिस्थिति में आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर दरभंगा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से ही विस्तृत प्लान बनाया गया है ताकि शहर में किसी तरह की अव्यवस्था न हो। हालांकि कुछ घंटों तक आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी, लेकिन प्रशासन का दावा है कि यह सब सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट