LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : सांड को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार, 15 फीट गहरे खाई में गिरी, तीन युवकों की गयी जान

Bihar News : सांड को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार,

DARBHANGA : जिले के नेहरा थाना क्षेत्र में बीती देर रात घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही गांव के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नेहरा गांव के समीप उस समय हुआ, जब तेज धुंध के बीच सड़क पर अचानक सामने आए सांड को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार, हुंडई कार में सवार तीनों युवक जगदीशपुर स्थित अपने बहनोई के घर से नेहरा गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले पहुंचे, घने कोहरे के कारण चालक सड़क पर खड़े सांड को समय रहते नहीं देख सका। संतुलन बिगड़ते ही कार पलट गई, जिससे उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृतकों की पहचान शंभू कुमार यादव (27), अजय कुमार साहनी (28) और सुजीत कुमार साहनी (28) के रूप में हुई है। तीनों नेहरा गांव के निवासी और आपस में गहरे दोस्त थे। शंभू यादव किसान थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। अजय साहनी मखाना और मछली के व्यवसाय से जुड़े थे, जबकि सुजीत साहनी की पत्नी छह माह की गर्भवती है।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार से शवों को बाहर निकाला। सूचना पर नेहरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया। एक साथ तीन युवकों की असमय मौत से पूरे नेहरा गांव में कोहराम मच गया है। हर घर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट