LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Election 2025 : बिहार के इस विधानसभा सीट पर महागठबंधन का कोई उम्मीदवार नहीं, वीआईपी प्रत्याशी का रद्द हो गया सिम्बल, जानिए क्या वजह

Bihar Election 2025 : कुशेश्वरसथान विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी गणेश भारती का सिंबल रद्द हो गया है। जिसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : बिहार के इस विधानसभा सीट पर महागठबंधन
महागठबंधन का कोई उम्मीदवार नहीं - फोटो : VARUN

DARBHANGA : जिले की कुशेश्वरसथान विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी गणेश भारती का सिंबल रद्द हो गया है। सीट बंटवारे के काफी उठा पटक के बाद यह सीट मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी पार्टी में चली गई थी। जहाँ महागठबंधन के घटक दल वीआईपी यानि विकासशील इंसान पार्टी ने गणेश भारती को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। अब गणेश भारती सीट से निर्दलीय चुनाव भी मैदान में उतरेंगे। कुशेश्वरस्थान से महागठबंधन का अब कोई प्रत्याशी नहीं है। जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान विधानसभा से गणेश भारती को पहले आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उन्हें उम्मीदवार बनाया। लेकिन बाद में महागठबंधन में सीट बंटवारे के समीकरण बदल गए तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी के बीच हुई बातचीत के बाद दरभंगा जिले की तीन विधानसभा सीट कुशेश्वरस्थान, गौराबौराम और दरभंगा शहरी सीट मुकेश सहनी को मिला। मुकेश साहनी ने भी   भरोसा जताया और गणेश भारती को बिरौल अपने आवास पर बुलाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने सिंबल दिया था। उन्होंने इस आधार पर नामांकन दाखिल  कियें। लेकिन नामांकन की जांच के दौरान पाया गया की पार्टी सिंबल पत्र पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर नहीं थे। जिसके चलते निर्वाचन पदाधिकारी ने उनका सिंबल रद्द कर दिया। कुशेश्वरस्थान में विधानसभा चुनाव के पहले फेज के तहत वोटिंग होनी है शुक्रवार को ही नामांकन की आखिरी तारीख थी। 

वहीं गणेश भारती ने सिंबल रद्द होने पर कहा कि हमें तो जानकारी नहीं थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी जी का फोन आया। हम बिरौल उनके आवास पर गयें। वहीं उन्होंने सिंबल दिया। जैसे दिये वैसे ही हम नामांकन के समय जमा कर दिया। हम खोलकर चेक भी नहीं कियें। वैसे निर्वाचित पदाधिकारी होते है वो तो पहले चेक किये तो बोले कोई गलती नहीं है। लेकिन आज पता चला जो उसपर हस्ताक्षर नहीं है। वैसे कोई बात नहीं है हम जनता के सिंबल पर चुनाव लडेंगे।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिला के 10 विधानसभा क्षेत्र में 145 उम्मीदवारों ने नामांकन किया,जिसमें 13 उम्मीदवारों का नामांकन जांच के बाद अस्वीकृत किया गया। गौरतलब है कि जांच के उपरांत 132 उम्मीदवारों का वैद्य नामांकन पाया गया। उल्लेखनीय है कि 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा में कुल 13 नामांकन किया गया। जिनमें दो उम्मीदवारों का जांच के उपरांत अस्वीकृत किया गया तथा 11 उम्मीदवारों का वैद्य नामांकन पाया गया। इसी प्रकार 79-गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में 15 उम्मीदवार नामांकन किया। जिसमें एक उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा कुल 14 उम्मीदवारों का वैद्य नामांकन पाया गया। 80-बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें सभी उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया। 81-अलीनगर विधानसभा में कुल 15 नामांकन हुआ जिसमें सभी उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया। 82-दरभंगा ग्रामीण विधानसभा में कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें एक उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकृत किया गया तथा 13 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया। 83-दरभंगा विधानसभा में कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें एक उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकृत हुआ शेष 13 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया। 84-हायाघाट विधानसभा में कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें तीन उम्मीदवारों का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा 14 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया। 85-बहादुरपुर विधानसभा में सबसे अधिक कल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिनमें दो उम्मीदवारों का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा कुल 17 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया। 86-केवटी विधानसभा में कल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें एक उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा 11 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया। 87-जाले विधानसभा में कुल 12 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ जिसमें से कुल दो उम्मीदवारों का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा 10 उम्मीदवारों का नामांकन वैद्य पाया गया।

वहीं इस सीट से एनडीए की ओर से जदयू के अतिरिक्त कुमार प्रत्याशी हैं अतिरिक्त कुमार का मुकाबला अब जन स्वराज के शत्रुघ्न पासवान समेत उन प्रत्याशियों से होगा। स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि लोग सिंबल देखकर वोट डालते हैं ऐसे में महागठबंधन का सिंबल ना रहने से समीकरण पूरी तरह बदल गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह बड़ी चूक महागठबंधन को भारी नुकसान पहुंचाएगा।  

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट