LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

DARBHANGA NEWS : मृत घोषित नाबालिग दरभंगा कोर्ट में हुआ उपस्थित, एक महीने पहले हुआ था लापता, कहा अज्ञात लोगों ने किया था अपहरण

DARBHANGA NEWS : दरभंगा में मृत घोषित नाबालिग कोर्ट में उपस्थित हुआ. जहाँ उसने बताया की एक महीने पहले उसका अपहरण हुआ था. जिसे लोग नेपाल लेकर चलें गए थे.....पढ़िए आगे

DARBHANGA NEWS : मृत घोषित नाबालिग दरभंगा कोर्ट में हुआ उपस्
नाबालिग का अपहरण - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल मृत घोषित नाबालिग बृहस्पतिवार को न्यायालय में उपस्थित हुआ। युवक ने बताया कि विश्वविद्यालय खेल मैदान से कुछ लोग उसे मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर नेपाल लेकर चले गए थे। मौका पाकर वह वहां से भागकर भारत के सीमा पर आकर घर वाले को सूचना दी। वह भाई के साथ बुधवार को घर आया और बृहस्पतिवार को न्यायालय में उपस्थित हुआ। 

हालाँकि 08 मार्च 2025 को परिजनों ने गुमशुदगी का मामला को लेकर मब्बी थाना में आवेदन दिया था। लेकिन थाना ने सिर्फ सनहा दर्ज किया था। तीन चार दिन बाद रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में एक युवक मिला था, भाई ने युवक को भाई होने की बात पुलिस को बताई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।  आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जमकर पुलिस के खिलाफ जमकर बवाल काटा था।  

Diarch GO

मामले को लेकर एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार को निलंबित कर दिया था।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट