LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Exam after Marriage : रात में लिये सात फेरे, सुबह शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, एग्जाम के बाद हुई विदाई

Exam after Marriage : बिहार के दरभंगा में शादी के अगली दिन दुल्हन परीक्षा देने पहुंच गयी. जिसे दुसरे परीक्षार्थी कौतुहल वश देखने लगे. वहीँ दुल्हे ने कहा की वह पत्नी के हर फैसले में साथ हैं। जो करना चाहती हैं, करें...पढ़िए आगे

Exam after Marriage : रात में लिये सात फेरे, सुबह शादी के जो
परीक्षा देने पहुंची दुल्हन - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शादी का जोड़ा पहने दूल्हा-दुल्हन परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वीडियो की जांच की गई तो यह सही निकला। मामला दरभंगा के एमआरएम कॉलेज का है। यहां 19 अप्रैल को नवविवाहिता का ग्रेजुएशन फाइनल ईयर का एग्जाम था। युवती म्यूजिक से ऑनर्स कर रही है। जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी 18 अप्रैल को हुई थी। अगले ही दिन उसका एग्जाम था। उसने यह बात अपने पति को बताई। पति ने साथ चलने की बात कही। दोनों सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचे। दुल्हन शादी के जोड़े में ही परीक्षा देने पहुंची। दूल्हा भी साथ था। यह नजारा देखने के लिए परीक्षा केंद्र पर भीड़ लग गई। कई परीक्षार्थी भी इन्हें देखने में लगे रहे।

नवविवाहिता ने बताया कि पूरी रात विभिन्न प्रकार के रस्मों के कारण जगी हुई हूँ,नींद अभी भी आ रहा है लेकिन परीक्षा देना जरूरी था। इसलिए परीक्षा देने परीक्षा केन्द्र पहुंच गई हूँ। उसने पहले ही ससुराल वालों को बता दिया था कि 19 अप्रैल को परीक्षा है। सभी ने सहमति दी। कहा कि परीक्षा जरूर देना। शादी की रात भर रस्में चलीं। फिर भी सुबह परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा अच्छे से हो गई। अब ससुराल जाऊंगी। ससुराल वाले भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं।

Diarch GO

युवती ने कहा की मैं पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहती हूं। पति ने मौके पर कहा कि वह पत्नी के हर फैसले में साथ हैं। जो करना चाहती हैं, करें। हम पूरा सहयोग करेंगे।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट