LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar News : दरभंगा के स्कूल परिसर में युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, इलाके में तनाव का माहौल

Bihar News : दरभंगा के एक स्कूल परिसर में युवक का फंदे से लटका शव मिला है. इस घटना के बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है.....पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा के स्कूल परिसर में युवक का फंदे से लटका
युवक का लटकता मिला शव - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के इमलीघाट पुल के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक युवक का शव मिला है. स्कूल के समय पर खुलते ही यह भयावह नजारा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए दारोगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (डीएमसीएच) भेज दिया. घटना से परिजनों और स्थानीय निवासियों में कोहराम मच गया है. मृतक की पहचान गुल्लोबारा निवासी सूरज मंडल के 18 वर्षीय पुत्र भरत मंडल उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है. हिमांशु इलेक्ट्रिक डेकोरेशन का काम करता था और परिवार में दो भाइयों तथा दो बहनों में एक था. वह गुरुवार शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने रात भर फोन करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा.

मृतक के जीजा सावन राय ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमांशु की हत्या की गई और शव को स्कूल में लटकाया गया है. परिजनों की मांग पर पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया है. उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान हैं, जो आत्महत्या की बजाय हत्या की ओर इशारा करते हैं. परिवार में शोक की लहर है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं. "हिमांशु की हत्या कर शव को स्कूल में लटकाया गया है. गुरुवार शाम हिमांशु दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला था. रात भर हम लोग फोन करते रहें लेकिन कॉल नहीं उठा."-

Diarch GO

स्थानीय लोगों का नशेड़ियों पर संदेह: स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से विद्यालय परिसर में नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि नशापान के दौरान किसी विवाद में हिमांशु की हत्या कर दी गई हो और उसके बाद शव को स्कूल के ऊपरी तल्ले पर लटका दिया गया. इलाके में नशे की समस्या को लेकर पहले से चर्चा चल रही थी, जिससे यह संदेह और मजबूत हो रहा है.स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय परिसर पिछले कुछ दिनों से नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है. नशापान के दौरान विवाद में हिमांशु की हत्या कर शव को स्कूल के ऊपरी तल्ले पर लटका दिया गया होगाघटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है. परिजन और स्थानीय लोग हत्या की साजिश की जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं स्कूल परिसर में ऐसी घटना से अभिभावकों में भी डर का माहौल है.

नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल को सील कर दिया गया है. एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से सैंपल एकत्र किए और जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के नतीजों के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि  जानकारी मिलते ही घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. टीम ने मौके से सैंपल एकत्र कर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है.

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट