LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Darbhanga News : सुरक्षा गृह में बाल कैदी का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने कर्मियों पर लगाये गंभीर आरोप

Darbhanga News : जिले के बाल सुरक्षा गृह में बाल कैदी का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला है. इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है.......पढ़िए आगे

Darbhanga News : सुरक्षा गृह में बाल कैदी का फांसी के फंदे स
बाल कैदी का मिला शव - फोटो : VARUN

DARBHANGA : दरभंगा बाल सुरक्षा गृह में बाल कैदी का  बाथरूम में लटकता हुआ शव मिलने के बाद  जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में DMCH में सदर SDM विकास कुमार, SDPO राजीव कुमार, ADM और दरभंगा कोर्ट के जज भी पहुंचे। वही सूचना मिलने पर बाल कैदी के परिवार भी पहुंचे।  जिन्होंने  बाल सुधार गृह पर गंभीर आरोप लगाया। 

परिजनों ने लापरवाही और अपने बेटे के साथ सुधार गृह में मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की दो दिन पहले बच्चे से मिलने आये  तो उसने इसके बारे में बताया था। 

Goal 2026

वहीं जांच के बाद मीडिया से बातें करते हुए SDM विकास कुमार ने कहा की मौत का कारण देखने से आत्महत्या लगता है। उन्होंने कहा की पूरे मामले की जांच होगी और जुडिशल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा की शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

बता दें की लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह में अपहरण के आरोप में बंद एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनीपुर प्रखंड के फरदाहा निवासी रुदल चौपाल के पुत्र दिलखुश कुमार 16 वर्ष के रूप में की गई है, जो पिछले दिनों बहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में बाल सुधार गृह में लाया गया था। इसी बीच उसका बाथरूम में लटकता हुआ शव मिला है। 

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट