LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे दरभंगा, यूट्यूबर से मिलने सिंहवाड़ा के लिए रवाना, मंत्री जीवेश मिश्रा पर लगा है पत्रकार को पीटने का आरोप

तेजस्वी यादव दरभंगा से सिंहवाड़ा के लिए रवाना हुए। स्थानीय यूट्यूबर दलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर के घर जाकर वह घटना की पूरी जानकारी लेंगे।...

Tejashwi Yadav
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित पत्रकार से मिलने सिंहवाड़ा रवाना- फोटो : reporter

Bihar Politics: दरभंगा एयरपोर्ट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हेलिकॉप्टर के माध्यम से एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय यादव भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री ललित यादव, पूर्व विधायक भोला यादव और युवा अध्यक्ष राकेश नायक ने उनका स्वागत किया।इसके बाद तेजस्वी यादव सिंहवाड़ा के लिए रवाना हुए। स्थानीय यूट्यूबर दलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर के घर जाकर वह घटना की पूरी जानकारी लेंगे। इसके साथ ही मीडिया से भी बातचीत कर सकते हैं और स्थानीय हालात पर अपने विचार साझा कर सकते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि जब मंत्री जीवेश मिश्रा जब अपने विधानसभा गए थे तब उनका एक पत्रकार के साथ झड़प हुई। उन्होंने कहा कि मंत्री जीवेश कुमार  से सवाल पूछने पर पत्रकार के साथ मारपीट की गई। तेजस्वी ने मांग की है कि  इस मामले की सही छानबीन की जाए और दोषियों को सजा दिलवाई जाए।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि, 'मंत्री जीवेश मिश्रा से जब पत्रकार ने सवाल पूछा तो उसको मारा गया। मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। बता दें मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर यूट्यूबर द्वारा पिटाई का आरोप लगाया गया है।जानकारी के अनुसार, मंत्री जीवेश कुमार दरभंगा के जाले के एक  गांव में एक परिवार में हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय यूट्यूबर दलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर ने गांव की विभिन्न समस्याओं पर सवाल उठाए। आरोप है कि सवाल पूछने पर मंत्री और उनके सहयोगी भड़क गए और यूट्यूबर को शारीरिक रूप से नुकसान पहुँचाया, उनके कपड़े फाड़ दिए और उन्हें जख्मी कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा।

वहीं, मंत्री जीवेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह झूठा आरोप है और उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि SDPO की रिपोर्ट आने के बाद ही वे इस मामले में कोई प्रतिक्रिया देंगे।

यह दौरा इलाके में राजनीतिक गतिविधियों और जनता से संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर