LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

bihar assembly election - राजद के प्रत्याशी के खिलाफ तेजस्वी यादव ने किया चुनाव प्रचार, मुकेश सहनी के भाई के लिए मांगा वोट

bihar assembly election - बिहार की राजनीति में हैरान करनेवाला नजारा दिखा, जब तेजस्वी यादव अपनी ही पार्टी राजद के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करते नजर आए

bihar assembly election - राजद के प्रत्याशी के खिलाफ तेजस्वी

Darbhanga  -  बिहार विधानसभा चुनाव में कई सीटों  पर महागठबंधन के घटक दलों के बीच फ्रेंडली फाइट है। जिसमें दरभंगा का गौराबौराम विधानसभा सीट भी शामिल  है। जहां राजद के अफजल अली के साथ मुकेश  सहनी की वीआईपी की तरफ से संतोष सहनी उम्मीदवार हैं। महागठबंधन की तरफ से संतोष सहनी को अधिकारिक उम्मीदवार घोषित  किया गया है। ऐसे में  आज तेजस्वी यादव ने अपने ही  पार्टी के कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव प्रचार किया और सहनी के लिए वोट मांगा

इस दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उम्मीदवार संतोष सहनी को विजय की माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद दिया। तेजस्वी यादव ने इस क्रम में उपस्थित लोगों से संतोष सहनी को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार पूरे बिहार में बदलाव की हवा चल रही है।  

Diarch GO

भाई करेगा जनता  की सेवा


इस दौरान विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि इस चुनाव में उन्होंने अपने भाई को जनता की सेवा के लिए उतारा है। उन्होंने कहा कि यह मौका पुराने कार्यों का हिसाब लेने का समय आएगा। 

NSIT
Nsmch

गौराबौराम की जनता ने पिछली बार ताकत दी थी, लेकिन उस समय की प्रत्याशी ने जनता के साथ गद्दारी की और अब ऐसे लोगों से बदला लेने का समय आ गया है।  उन्होंने कहा कि गौराबौराम में अब विकास की गंगा बहानी है। 

अफजल अली को एमएलसी  का ऑफर

उन्होंने कहा कि राजद के सिंबल पर अफजल अली ने नामांकन भरा था। वे भी मेरे छोटे भाई की तरह हैं। उन्होंने अफजल अली को एमएलसी बनाने का भरोसा देते हुए कहा कि आप महागठबंधन के प्रत्याशी संतोष सहनी को विजयी बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।  

वीआईपी के प्रमुख श्री सहनी ने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है।