LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: दरभंगा में नाबालिग दुष्कर्म मामले में एक्शन में तेजस्वी, 9 सदस्यीय टीम गठित, पीड़िता के गांव पहुंची टीम

Bihar News: बिहार के दरभंगा मं नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में अब तेजस्वी यादव ने सख्त कदम उठाते हुए 9 सदस्यीय टीम का गठन किया है जो पीड़िता के घर पहुंची थी।

 9 सदस्यीय टीम गठित
राजद की 9 सदस्यीय टीम गठित- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में घट रही घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने सख्ती बरती है। बीते दिन दरभंगा जिले में हुई घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने एक जांच कमेटी बनाया। पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में जांच कमेटी घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों से मुलाकात किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने प्रशासन पर जमकर आरोप लगाया।

एक्शन में तेजस्वी 

उन्होंने कहा कि, प्रशासन के लोग मामले को दबाना चाहते थे गरीब होने के कारण पीड़ित परिवार को यह सब झेलना पड़ रहा है। दरअसल, दरभंगा जिले के बिरौल-कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सीमा इलाके के एक गांव में रविवार की रात नाबालिग लड़की से तीन युवकों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में किशन शर्मा (21), ओकिल मुखिया (20) और एक अन्य को आरोपी बनाया है। 

Diarch GO

तीन युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म 

परिजनों के अनुसार, रविवार की रात गांव के तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को उसके घर के पास स्प्रे जैसा कुछ पदार्थ छिड़ककर बेहोश किया और उसे अगवा कर लिया। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान वह पड़ोस में रहने वाले संजय शर्मा के भूसा घर में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली। परिजनों ने बेहोश लड़की को उठाकर रात में अपने घर ले गए। होश आने पर लड़की ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद बिरौल थाना की पुलिस को सूचना दी गई।

ये लोग रहे शामिल

वहीं अब तेजस्वी यादव ने जांच कमेटी की गठन की है। जांच कमेटी में पूर्व मंत्री इसराईल मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी कुशवाहा, दरभंगा राजद नेता गोपाल मंडल, गौरी शंकर मंडल, जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, महिला जिलाध्यक्ष यास्मीन खातून, पूर्व प्रत्याशी गणेश भारती, जयप्रकाश पासवान और गंगा राम गोप शामिल थे।

NSIT
Nsmch

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट