LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

सुपौल-दरभंगा नेशनल हाईवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 5 जिला के लोगों को होगा बंपर फायदा, घंटों का सफर होगा मिनटों में होगा तय, दूरी के साथ खर्च भी घटेगा

Bihar Highway:प्रस्तावित नया हाईवे आधुनिक ग्रीनफील्ड अथवा एक्सेस-कंट्रोल कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके बनने से यात्रा न केवल तेज होगी बल्कि सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।...

Supaul Darbhanga New NH
घंटों का सफर होगा मिनटों में तय- फोटो : social Media

Bihar Highway: उत्तर बिहार की सड़क कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक अहम कदम बढ़ाया है। सुपौल और दरभंगा के बीच प्रस्तावित नए नेशनल हाईवे परियोजना को आगे बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद कोसी और मिथिलांचल के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। यह परियोजना केवल दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क नहीं होगी, बल्कि उत्तर बिहार की आर्थिक, सामाजिक और सामरिक तस्वीर बदलने वाला एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर साबित हो सकती है। लंबे समय से जिस सीधी सड़क संपर्क की मांग उठ रही थी, अब उसके हकीकत में बदलने की उम्मीद मजबूत हो गई है।

फिलहाल सुपौल से दरभंगा जाने के लिए लोगों को लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे समय के साथ ईंधन की भी बड़ी खपत होती है। प्रस्तावित नया हाईवे आधुनिक ग्रीनफील्ड अथवा एक्सेस-कंट्रोल कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके बनने से यात्रा न केवल तेज होगी बल्कि सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी। इससे कोसी क्षेत्र का सीधा संपर्क मिथिलांचल के प्रमुख शहर दरभंगा से स्थापित होगा।

Diarch GO

इस परियोजना का प्रत्यक्ष लाभ सुपौल और दरभंगा को मिलेगा, लेकिन इसका प्रभाव पूरे उत्तर बिहार में दिखाई देगा। मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया जैसे जिलों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे कृषि, डेयरी, मखाना, मछली, फल और अन्य स्थानीय उत्पादों की ढुलाई तेज और कम लागत में संभव होगी। किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे उनकी आमदनी बढ़ने की संभावना है।

इस हाईवे का सबसे बड़ा फायदा स्वास्थ्य और हवाई संपर्क के क्षेत्र में देखने को मिलेगा। दरभंगा स्थित एयरपोर्ट और निर्माणाधीन एम्स तक सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और आसपास के जिलों के लोगों की पहुंच काफी आसान हो जाएगी। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए कम समय में बड़े अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा, वहीं यात्रियों को भी लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी।

NSIT
Nsmch

बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद माना जाता है। नया हाईवे बनने से औद्योगिक निवेश, छोटे-बड़े कारोबार और परिवहन क्षेत्र को नई ताकत मिलेगी। दरभंगा एयरपोर्ट और प्रमुख रेलवे जंक्शनों तक तेज पहुंच मिलने से स्थानीय उत्पाद देश और विदेश के बाजारों तक कम समय में पहुंच सकेंगे। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। कोसी क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ की मार झेलता है। ऐसे में यह हाईवे केवल विकास परियोजना नहीं बल्कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण होगा। बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता और बचाव दलों की आवाजाही तेज हो सकेगी। इससे प्रभावित इलाकों तक समय पर मदद पहुंचाना आसान होगा।

जानकारी के अनुसार यह परियोजना केंद्र और बिहार सरकार के साझा इंफ्रास्ट्रक्चर विजन का हिस्सा है। सड़क निर्माण और जल संसाधन विभाग लंबे समय से कोसी और मिथिलांचल के बीच सीधे नेशनल हाईवे की मांग कर रहे थे। अब मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। सुपौल-दरभंगा नेशनल हाईवे केवल एक नई सड़क नहीं, बल्कि उत्तर बिहार के विकास, व्यापार, स्वास्थ्य, पर्यटन और आपदा प्रबंधन को नई दिशा देने वाला महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि यह कॉरिडोर आने वाले वर्षों में पूरे कोसी और मिथिलांचल की आर्थिक तकदीर बदलने का मजबूत माध्यम बनेगा।