LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Road Accident : ‘मंगल को अमंगल!’ दरभंगा में स्कूल वैन से गिरकर छात्र की मौत, भोजपुर में सड़क हादसे में गयी अधेड़ की जान

Bihar Road Accident : दरभंगा में स्कूली वैन से गिराकर जहाँ छात्र की मौत हो गयी. वहीँ भोजपुर में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गयी......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : ‘मंगल को अमंगल!’ दरभंगा में स्कूल वैन
हादसों का मंगलवार - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : जिला के सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल की वैन से गिरकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कूल से करीब 6 छात्रों को लेकर वैन घर लौट रही थी। इसी दौरान एन एच 27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास बस को मोड़ पर टर्न लेने के दौरान  वैन के अंदर से एक छात्र टूटे गेट से बाहर गिर गया। गिरते ही सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पहचान मो चमन के पुत्र मो समर तीसरे वर्ग का छात्र था। वहीं घायल छात्र का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा हैं। 

घटना के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अन्य बच्चों को बाइक से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इधर स्थानीय लोगों के अनुसार घटना को बाद  स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद जब किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया तो आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। 

मृतक बच्चे का मामा ने बताया की बच्चा अमन एकेडमी में पढ़ाई करता था आज स्कूल से जाने के क्रम में एच एच पर गाड़ी खराब हो गई। जिसके कारण बच्चा गाड़ी से गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोप लगाते हुये कहा कि स्कूल के सभी गाड़ी की हालात दयनीय है आये दिन हादसा होता रहता हैं।मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और फरार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा की एनएच पर घटना हुई है। बताया जा रहा है की स्कूल वैन से बच्चा गिर गया हैं भीड़ को कंट्रोल कर लिया गया हैं। आवेदन मिलने के उपरांत कारवाई की जायेंगी।

वहीँ भोजपुर जिले के पीरो–बिक्रमगंज पथ पर बचरी फॉल के समीप मंदिर के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लगन सिंह (50 वर्ष), पिता रघुपत सिंह, निवासी खेलडिया, काराकाट (रोहतास) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगन सिंह बाइक से अपनी बहन राजवसी देवी से मिलने , नगर परिषद पीरो के वार्ड संख्या 15 के यहॉं आ रहे थे। इसी दौरान बचरी फॉल के पास मंदिर के नजदीक टेम्पू डाला और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ललन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी प्रभावती देवी, दो पुत्र गोविंद कुमार (25) एवं अरविंद कुमार (22) तथा एक पुत्री नेहा हैं। जानकारी के अनुसार केवल पुत्र अरविंद कुमार का विवाह नहीं हुआ है और वह एनटीपीसी चौसा में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पीरो–बिक्रमगंज मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

दरभंगा से वरुण और आरा से आशीष की रिपोर्ट