LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मिथिलांचल के प्रसिद्ध कथावाचक श्रवण दास जी महाराज पर नाबालिग ने शादी कर मुकरने का लगाया आरोप, कहा-रफा दफा करने की हो रही कोशिश

Bihar News : मिथिलांचल के कथावाचक श्रवण दास जी महाराज पर युवती ने शादी कर मुकरने का आरोप लगाया है. शिकायत दर्ज कराने वह महिला थाने पहुंची......पढ़िए आगे

Bihar News : मिथिलांचल के प्रसिद्ध कथावाचक श्रवण दास जी महार
कथावाचक पर आरोप - फोटो : VARUN

DARBHANGA : दरभंगा जिला की 17 वर्षीय एक नाबालिग ने मिथिलांचल के प्रसिद्ध कथा वाचक श्रवण दास जी महाराज  पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, शादीकराने के दबाव, धमकी और रुपये लेकर समझौता करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। नाबालिग अपनी मां के साथ महिला थाना लहेरियासराय पहुँची थी, जहाँ उसने पत्रकारों को आवेदन तैयार होने की बात कही, हालांकि बाद में बिना आवेदन दिए  ही वहां से चली गई।

नाबालिग के बयान के अनुसार 2023 में परिचय होने के बाद 12 मार्च 2024 को कथित तौर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। लड़की ने यह भी कहा कि 29 नवंबर 2024 की रात कमरे में दोनों की शादी कराई गई। इस संबंध में उसने फोटो व वीडियो भी पत्रकारों को उपलब्ध कराए। पीड़िता का आरोप है कि अब 25 लाख रुपये लेकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है। लड़की का कहना है कि हिंदू धर्म में एक ही विवाह होता है, मैं अब इनके साथ ही रहना चाहती हूं।

इधर, आरोप सामने आने के बाद कथा वाचक श्रवण दास ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से 11 मिनट 52 सेकंड का वीडियो जारी कर आरोप को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से एक मां-बेटी की जोड़ी लगातार उन्हें बदनाम कर रही है। उनका दावा है कि जहां कथा करने जाता हूं, वहीं यह लोग पहुँचकर गलत बातें फैलाती हैं।

श्रवण दास ने वीडियो में कहा कि उनसे पैसों की जबरन डिमांड की जा रही है और कुछ वीडियो फोटो दबाव में लेकर वायरल किए गए हैं। वीडियो में वे भावुक नजर आते हैं और कहते हैं कि वे मानसिक रूप से परेशान हैं, पर आत्महत्या नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि  यदि तीन दिनों में समाधान नहीं निकला तो मजबूरी में कठोर कदम उठाने की नौबत आ सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। पीड़िता के आरोप और कथा वाचक के दावे दोनों में भारी विरोधाभास दिखाई देता है। 

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट