LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : ससुराल में रह रहे दामाद की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, आरोपी साला और ससुर की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : ससुराल में रह रहे दामाद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : ससुराल में रह रहे दामाद की संदिग्ध परिस्थिति मे
दामाद की मौत - फोटो : VARUN

DARBHANGA : जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के निलपुर गांव में संदेहास्पद हालत में ससुराल में रह रहे दामाद की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजन ससुराल वाले पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक सोनकी थाना क्षेत्र के गंगिया गांव निवासी सुंदर सदाय का 35 वर्षीय पुत्र झमेली सदा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी रूबी देवी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही घटना के बाद से ही मृतक के ससुर रामलखन सदाय और साला घर से फरार है। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व झमेली की शादी रूबी से हुई थी। शादी के बाद से ही झमेली अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा और प्रदेश में रहकर कमाई कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वही उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले झमेली प्रदेश से कमा कर घर लौटा था। कल शाम चार बजे सूचना मिली कि झमेली की मौत हो गई। इस बात की जानकारी हमे वहां के ग्रामीणों के माध्यम से मिली। हमलोगों को शंका है कि झमेली की हत्या की गई है। क्योंकि उसके शरीर पर जख्म साफ दिख रहा है। 

वही समाजसेवी सह जन सुराज के बहादुरपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी मोहम्मद कलाम ने कहा कि बिहार में शासन नाम की कोई चीज नही रही है। लोगो के अंदर से प्रशासन का भय खत्म हो चुका है। जिसका नतीजा है कि झमेली सदा हमलोगों के बीच नही रहे। शव देखने से लगता है कि उनकी हत्या उनके ही ससुरालवाले ने कर दी है। इस संबंध में हमारी बात अलीनगर थानाध्यक्ष से हुई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषी को सजा दिलवाने की बात कही है। वही उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को फांसी की सजा दी जाए। 

वही शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आये अलीनगर के पुलिस कर्मी बैधनाथ पासवान ने कहा कि जैसे ही हमलोगों को सूचना मिली, वैसे ही हमलोग मौके पर पहुंचे। देखा आंगन के बरामदे पर शव पड़ा हुआ और मृतक की पत्नी रो रही है। मृतक के पैर पर जख्म का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट