LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी की कुर्सी छिनी, अविश्वास प्रस्ताव पारित

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष सीता
जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी की कुर्सी छिनी- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga : दरभंगा जिला परिषद की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हो गया। जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया है, जिसके साथ ही उनकी कुर्सी छिन गई है। अंबेडकर सभागार में आयोजित विशेष बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उनके खिलाफ मतदान किया, जिससे वर्तमान बोर्ड भंग होने की स्थिति में आ गया है।


26 सदस्यों ने किया विरोध में मतदान 

अल्पसंख्यक पदाधिकारी सह प्रभारी डीएम मोहम्मद सलीम अख्तर की अध्यक्षता में हुई इस विशेष बैठक में कुल 47 सदस्यों में से 27 सदस्य (अध्यक्ष सहित) उपस्थित हुए। मतदान की प्रक्रिया के दौरान 26 सदस्यों ने अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ अपना मत दिया। सदस्यों की संख्या बल और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े भारी मतों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर प्रस्ताव पारित होने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

Diarch GO


भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के लगे थे गंभीर आरोप 

सीता देवी की विदाई की पटकथा इसी महीने 6 अप्रैल को लिखी गई थी, जब 47 में से 27 पार्षदों ने उनके विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया था। पार्षदों ने अध्यक्ष पर विकास कार्यों में भारी अनियमितता, कमीशनखोरी और व्यापक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों पर चर्चा और निर्णय के लिए आज की विशेष बैठक बुलाई गई थी।


जन सुराज के समर्थन से बनी थीं अध्यक्ष 

दिलचस्प बात यह है कि सीता देवी ने इसी साल 15 मार्च को हुए चुनाव में जन सुराज और प्रशांत किशोर के समर्थन से जीत हासिल की थी। उस समय उन्होंने 46 में से 28 सदस्यों का समर्थन प्राप्त कर अध्यक्ष पद की शपथ ली थी। हालांकि, महज कुछ ही महीनों के भीतर सदस्यों का उनसे मोहभंग हो गया और वे अपना विश्वास खो बैठीं।

NSIT
Nsmch


अब नए अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी 

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया है। प्रभारी डीएम मो. सलीम अख्तर ने बताया कि बैठक की रिपोर्ट और प्रस्ताव की प्रति संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। विभाग से निर्देश प्राप्त होते ही नए अध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी, तब तक जिला परिषद की सरगर्मी तेज रहने के आसार हैं।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट