LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

सिद्दीकी ने भाजपा पर साधा निशाना: 'राजद के समय भ्रष्टाचार जंगलराज, आज रामराज?

सिद्दीकी ने भाजपा पर साधा निशाना: 'राजद के समय भ्रष्टाचार जं
दरभंगा पहुंचे अब्दूल बारी सिद्दीकी- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga - दरभंगा में मिथिला विश्वविद्यालय में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ऐच्छिक कोष से जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति सभा कक्ष का  शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो आज कल सिर्फ घोषणा करते है। काम नहीं हो रहा है। वहीं लालू राज से तुलना करते हुए उन्होंने तंज किया। कहा की राजद शासन काल को जंगलराज कहते थे आज भ्र्ष्टाचार चरम पर   है तो रामराज्य है। 

इससे   पहले ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति सभा कक्ष का शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ। यह सभा कक्ष राजद के वरिष्ठ नेता  बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं विपक्ष के मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी   के ऐच्छिक कोष से निर्मित होगा। जिसकी क्षमता 300 सीटों की होगी।  जिसकी लागत 1 करोड़ 85 लाख बताई गई है ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ संजय कुमार चौधरी ने की।

इस दौरान अब्दुल बारी सिद्दीकी ने  कहा कि दरभंगा की धरती सदैव विचार, संस्कृति और लोक चेतना की जननी रही है।इस भूमि पर कर्पूरी जी की स्मृति में बनने वाला यह सभागार आने वाले समय में मिथिला और बिहार के शैक्षिक एवं वैचारिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा।

धरातल पर नहीं दिखती भाजपा की योजनाएं

राजनीतिक टिप्पणी करते हुए अब्दुल बारी  सिद्दीकी ने   कहा की भाजपा के नेताओं के द्वारा केवल योजनाओं की घोषणाएँ की जाती हैं, लेकिन धरातल पर परियोजनाएँ दिखाई नहीं देतीं।जब राजद के शासन में भ्रष्टाचार की बात होती थी, तो उसे जंगलराज कहा जाता था.और आज भाजपा के शासन में वही भ्रष्टाचार हो रहा है, तो उसे रामराज कहां जा रहा है।

NSIT
Nsmch

Report - varun thakur