LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics:मिथिलांचल में वोट अधिकार यात्रा का शक्ति प्रदर्शन, राहुल-तेजस्वी संग प्रियंका की एंट्री, BJP-जेडीयू के गढ़ में सियासी भूचाल

प्रियंका गांधी की एंट्री ने यात्रा को नया तेवर दे दिया है। हरतालिका तीज के मौके पर मिथिलांचल की लाखों महिलाएं व्रत और पूजा में जुटी हैं, ऐसे में प्रियंका का यहां दिखना सीधे तौर पर महिला मतदाताओं को लुभाने की रणनीति माना जा रहा है।

Rahul Tejashwi
BJP-जेडीयू के गढ़ में सियासी भूचाल - फोटो : reporter

Bihar Politics दरभंगा में ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ग्यारहवां दिन बेहद खास बन गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ इस बार प्रियंका गांधी भी कदमताल करती नजर आईं। जीवछ घाट से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जहां हरतालिका तीज के मौके पर प्रियंका गांधी की मौजूदगी को महज संयोग नहीं, बल्कि महिला वोट बैंक को साधने की रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

यात्रा दरभंगा के भंडार चौक, बेला मोड़, बाघ मोड़, सिवधारा चौक, सिमरी जाले से गुजरते हुए सीतामढ़ी की ओर बढ़ेगी। महागठबंधन की इस सियासी तिकड़ी राहुल, तेजस्वी और प्रियंका को बीजेपी-जेडीयू के गढ़ माने जाने वाले मिथिलांचल में एनडीए के दुर्ग को भेदने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

मिथिलांचल कभी कांग्रेस और आरजेडी का अभेद्य किला माना जाता था, लेकिन जेडीयू-बीजेपी की सियासी जोड़ी ने पिछले डेढ़ दशक में इसे एनडीए का मजबूत गढ़ बना दिया। अब इसी गढ़ को चुनौती देने के लिए महागठबंधन ने वोट अधिकार यात्रा का रूट तय किया है। रोड-शो और रैली के जरिए यह तिकड़ी यहां माहौल बनाने और सत्ता विरोधी लहर को धार देने की कवायद कर रही है।

प्रियंका गांधी की एंट्री ने यात्रा को नया तेवर दे दिया है। हरतालिका तीज के मौके पर मिथिलांचल की लाखों महिलाएं व्रत और पूजा में जुटी हैं, ऐसे में प्रियंका का यहां दिखना सीधे तौर पर महिला मतदाताओं को लुभाने की रणनीति माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

कांग्रेस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने इस यात्रा को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक यह यात्रा बिहार की सरकार ही नहीं, बल्कि दिल्ली की सरकार को भी हिला चुकी है। राहुल गांधी का संदेश साफ है अब वोट की चोरी नहीं चलेगी।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर