LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Road Accident: परिवहन विभाग के बड़े अधिकारी की गाड़ी में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खाई में गिरने से कर्मचारी की मौत,चौंकाने वाला हादसा

Bihar Road Accident: एक अज्ञात वाहन ने जिला परिवहन पदाधिकारी की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

Bihar Road Accident
चौंकाने वाला हादसा - फोटो : reporter

Bihar Road Accident: दरभंगा में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने जिला परिवहन पदाधिकारी  की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में DTO कार्यालय के एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी को खाई से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस दुर्घटना से NH-27 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

 पुलिस मामले की जाँच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है जिसने इस दुर्घटना को अंजाम दिया। यह घटना वाहन चेकिंग के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल और रात के समय सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर