LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मखाना किसानों के साथ पानी में उतरे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लाखों किसानों की बेहतरी के लिए दरभंगा में बड़ी घोषणा

शिवराज सिंह चौहान बिहार के मखाना किसानों को बड़ा तोहफा देने की पहल के बीच उनके साथ पानी से भरे जल निकाय में उतरे. पीएम मोदी के बिहार आगमन के पहले शिवराज ने किसानों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की.

Shivraj Singh Chauhan
Shivraj Singh Chauhan- फोटो : news4nation

Bihar News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए बनने वाली योजनाओं को कृषि भवन में बैठकर नहीं बल्कि किसानों के बीच जाकर बनाया जा रहा है. बिहार के मखाना किसानों के लिए घोषित मखाना बोर्ड के गठन को लेकर कृषि मंत्री दरभंगा पहुंचे. उन्होंने मखाना किसानों के साथ पानी से भरे जल निकाय में उतरकर मखाना के डंठल भी रोपे. 

उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना सुपर फूड है। मखाना का उत्पादन और गुणवत्ता बढ़े, मखाना उत्पादक किसानों की परेशानी दूर हो, इसके लिए बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है। हमने तय किया कि कृषि भवन में बैठकर मखाना बोर्ड नहीं बनेगा, बल्कि जिनके लिए ये बोर्ड बन रहा है उनके बीच जाकर चर्चा करेंगे। मैं स्वयं आज मखाना उत्पादक किसानों से चर्चा कर और उसके बाद मखाना बोर्ड का स्वरूप तय करेंगे। 

उन्होंने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा तो किसान भाइयों की सलाह के आधार पर बनेगा। इसके लिए उन्होंने दरभंगा में मखाना उत्पादक किसानों के साथ संवाद किया. इसके पहले बिहार के परम्परागत परिधान धोती-कुरता पहनकर शिवराज सिंह चौहान ने मखाना की खेती के लिए तैयार पानी भरे खेतों में उरते. 

दरभंगा में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पहुंचे शिवराज सिंह चौहान का मिथिला की परम्परा के अनुरूप स्वागत किया गया. दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित अन्य ने पाग, अंग वस्त्र आदि से उनका अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि मखाना की खेती से लाखो किसान जुड़े हुए हैं. ऐसे में मखाना बोर्ड के गठन से ऐसे लाखों किसानों को बड़ा फायदा होगा. 

NSIT
Nsmch

दरअसल, एक दिन बाद यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं. वे बिहार के भागलपुर से देश के लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खातों में लगभग 22 हजार 700 करोड़ रुपए की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में डालेंगे. उनके आगमन के पूर्व शिवराज सिंह चौहान पटना आए और यहाँ से दरभंगा के लिए रवाना हुए. वे सोमवार को भागलपुर में पीएम मोदी के साथ मंच पर होंगे.