LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री को शातिर ठगों ने लगाया चुना, लाखों की चेन ठगकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री को शातिर ठगों न

DARBHANGA : जिले के हनुमाननगर प्रखंड के बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ गांव में ठगी की बड़ी घटना सामने आई है। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री नीलम चौधरी के साथ अज्ञात ठगों ने करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य का सोने का चेन धोखे से लेकर फरार हो गए। नीलम चौधरी ने बताया कि वह कई वर्षों तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव,कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर रही हैं और वर्तमान में अपने ससुराल पंचोभ गांव में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ के बाद जब वह घर पर थीं, तभी दो लोग पहुंचे और स्वयं को पंडित बताकर एक यज्ञ का निमंत्रण देने की बात कही। उनमें से एक ने उनके परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी बताई, जिससे वह विश्वास में आ गईं।

इसके बाद ठग ने उन्हें तथाकथित “जनतर” पहनने को कहा और तंत्र-मंत्र के बहाने उनके गले का सोने का चेन उतरवा लिया। फिर धोखे से उसे तकिये के नीचे रखने की बात कहकर बाहर ले गया। कुछ ही सेकंड में उसने चेन गायब कर दिया और वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार,बिशनपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस गांव के प्रवेश और निकास मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पीड़िता नीलम चौधरी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “मैंने 20 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय राजनीति की है, कई पदों पर रहकर समाज के लिए काम किया है। आज मेरे साथ ही इस तरह की ठगी हो गई। प्रशासन से मेरी सिर्फ यही मांग है कि अपराधियों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाए।” गांव के लोगों ने भी इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीण मुकुंद चौधरी ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली घटना है। इतनी समझदार और अनुभवी महिला के साथ इस तरह का अपराध होना पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों को पकड़ने और गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने की मांग की।

बिशनपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर उनके घर मैं गया था। ठगी हुआ है उनके साथ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट